[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National IMD Alert: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के साथ 2 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा तापमान

IMD Alert: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के साथ 2 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा तापमान

0
IMD Alert: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के साथ 2 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा तापमान
पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

IMD Alert: पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण एक बार फिर देश के कई राज्यों में मौसम के तेवर तल्ख हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण पश्चिमी हिमालयी इलाके में 18 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश हो सकती है. आईएमडी का यह भी अनुमान है कि उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में कल से अगले 2 दिनों तक अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है.

इन राज्यों में बारिश की संभावना

  • भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि 18 फरवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी हो सकती है.
  • 18 और 19 फरवरी को उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है.
  • 18 तारीख को पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में और 18 और 19 फरवरी को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज, बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने की संभावना है.
  • 18 फरवरी को पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तरी गुजरात में और 20 से 22 फरवरी के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है.
  • 18 फरवरी को हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी संभावना है.

दिल्ली में हल्की बारिश के बाद येलो अलर्ट जारी

दिल्ली में मौसम का मूड बदल गया है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई इलाकों में बुधवार (18 फरवरी) को बारिश दर्ज की गई. न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में औसत से 4.8 डिग्री अधिक है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जाहिर किया है. कुछ स्थानों पर गरज और बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है.
आईएमडी ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

राजस्थान में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश

नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में भी मौसम ने करवट बदली है. बीते चौबीस घंटे के दौरान राजधानी जयपुर सहित कई इलाकों में बारिश हुई. मौसम केंद्र के अनुसार बुधवार सुबह तक बीते 24 घंटे के दौरान राजस्थान में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश हुई. सबसे अधिक बारिश जयपुर के नरैना में 27.0 मिलीमीटर दर्ज की गई. इस दौरान न्यूनतम तापमान सिरोही में 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम केंद्र के अनुसार, विक्षोभ का सबसे अधिक असर बुधवार को बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा और शेखावाटी क्षेत्र में हुआ है. इस दौरान कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

Karnpishachini 03.Jpg 1 1
देखें ‘the tantra code’ प्रभात खबर के यूट्यूब चैनल पर जल्द
Previous article कैलाश राय में अंग्रेजी स्पोकेन शिक्षण की होगी शुरुआत
Next article होली पर कोडरमा से बिहार-यूपी जाने वाली ट्रेनें फुल
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel