[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा एनसीसी कैडेट्स का प्रशिक्षण शिविर आठवें दिन भी जारी

एनसीसी कैडेट्स का प्रशिक्षण शिविर आठवें दिन भी जारी

0
एनसीसी कैडेट्स का प्रशिक्षण शिविर आठवें दिन भी जारी

कोडरमा. ग्रुप हेडक्वार्टर हजारीबाग के अंतर्गत 45 झारखंड बटालियन एनसीसी कोडरमा के कमान अधिकारी कर्नल विजय कुमार (सेना मेडल) के नेतृत्व में राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा परिसर में 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर आठवें दिन भी जारी रहा. विभिन्न जिलों से आये 600 एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए कमान अधिकारी ने कहा कि शिविर का उद्देश्य कैडेट्स को व्यापक प्रशिक्षण, अनुशासन, नेतृत्व गुणों का निर्माण एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना जागृत करना है. प्रशिक्षण के दौरान भारतीय सेना के सूबेदार एवं परमानेंट इंस्ट्रक्टर ने कैडेट्स को ड्रिल, मैप रीडिंग, वेपन ट्रेनिंग, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट एवं टेंट पिचिंग के कठोर प्रशिक्षण दिये. सूबेदार जतरू तिर्की और टीम ने सेक्शन बैटल ड्रिल का डेमो प्रस्तुत कर कैडेट्स को युद्ध कौशल से अवगत कराया. विभिन्न स्कूल एवं कॉलेज से आये एनसीसी ऑफिसर्स अरुण कुमार पाल, पंकज मालाकार, विजेंद्र कुशवाहा, रंजीत यादव और सत्यानंद यादव ने आपदा प्रबंधन, एनसीसी संगठन, आर्मी के रैंकों की जानकारी तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर विशेष वर्ग कार्य संचालित किया. साइबर थाना के अधिकारी सब इंस्पेक्टर अभिमन्यु परिहार एवं टेक्निकल सेल के अक्षय कुमार ने कैडेट्स को साइबर ठगी और साइबर क्राइम से बचने के उपायों की जानकारी दी. कैंप के डिप्टी कमांडेंट एवं व्याख्याता लेफ्टिनेंट संतोष कुमार के मार्गदर्शन में गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर्स शिवानी शर्मा, बुल्टी झा और शिखा एवं सभी एनसीसी ऑफिसर कैडेट्स को सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु सामूहिक गान, नृत्य और राष्ट्र भक्ति गीतों की तैयारी करायी जा रही है. सूबेदार मेजर अरविंद कुमार ने कैडेट्स की साफ-सफाई एवं अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया. प्रशिक्षण संचालन में सूबेदार बलविंदर सिंह, सूबेदार एएन ठाकुर, सूबेदार चंद्रहास, सूबेदार रविंद्र हेंब्रम, सूबेदार चंपा मुर्मूू, सूबेदार जतरू तिर्की, नायब सूबेदार घसीटाराम (सेना मेडल), हवलदार अजीत कुमार, हवलदार विकास कुमार सिंह, हवलदार ईमेल 12, हवलदार रितेश, हवलदार दीपक तथा बटालियन के कार्यालय सहायक रणधीर कुमार, सिद्धार्थ कुमार, सोहित कुमार सिंह, राम उचित कुमार, अनुचर रामबाबू का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel