[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा खड़ी कार में 17 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत

खड़ी कार में 17 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत

0
खड़ी कार में 17 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत

चंदवारा. थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदवारा पश्चिमी पंचायत के चीलोडीह गांव में शनिवार शाम 17 वर्षीय एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. मृतक की पहचान मिजांशु कुमार के रूप में हुई है. घटना शाम लगभग पांच बजे की बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार, गांव से कुछ दूरी पर पिछले एक सप्ताह से एक स्विफ्ट डिजायर कार (जेएच11सी-3330) खड़ी थी. आशंका जतायी जा रही है कि मिजांशु कुमार कार का दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश कर गया, लेकिन बाद में वह अंदर से दरवाजा नहीं खोल पाया, जिससे वह कार में ही फंस गया. बताया जाता है कि दो से तीन घंटे तक बाहर नहीं निकलने पर ग्रामीणों को संदेह हुआ. इसके बाद लोगों ने कार का दरवाजा खोलकर देखा, तो वह अंदर बेहोशी की हालत में पड़ा था. ग्रामीण उसे तत्काल सदर अस्पताल, कोडरमा ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. ग्रामीणों के अनुसार, युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रहा था. मृतक की मां सुषमा देवी ने बताया कि उक्त कार पिछले एक सप्ताह से उसी स्थान पर खड़ी थी. वहीं ग्रामीणों ने कथित रूप से गांव के ही एक युवक पर लापरवाही का आरोप लगाया है. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी शशि भूषण मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel