[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information NIFT एंट्रेंस स्टेज 2 के लिए एग्जाम सिटी जारी, यहां करें चेक

NIFT एंट्रेंस स्टेज 2 के लिए एग्जाम सिटी जारी, यहां करें चेक

0
NIFT एंट्रेंस स्टेज 2 के लिए एग्जाम सिटी जारी, यहां करें चेक
सांकेतिक फोटो (Canva)

NTA NIFTEE Stage 2 Exam City: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने NIFTEE के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. स्टेज 2 परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी, इसलिए समय रहते अपनी एग्जाम सिटी जान लेना जरूरी है. बता दें कि सिटी स्लिप के माध्यम से अपनी एग्जाम सिटी चेक कर सकते हैं.

इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 दिसंबर 2025 से शुरू हुई थी. बिना लेट फीस के आवेदन की आखिरी तारीख 16 जनवरी 2026 थी, जबकि लेट फीस के साथ 19 जनवरी 2026 तक मौका दिया गया. करेक्शन विंडो 20 से 21 जनवरी 2026 तक खुली थी. पहली परीक्षा 8 फरवरी 2026 को हुई थी.

NTA NIFTEE Stage 2 Exam City: ऐसे करें चेक

  • एग्जाम सिटी स्लिप चेक करना काफी आसान है. सबसे पहले NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर “NIFT Entrance Exam Stage-II City Intimation 2026” लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ या पासवर्ड दर्ज करें.
  • अब Login या Submit पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर आपकी एग्जाम सिटी डिटेल्स दिखाई देंगी.
  • इसे डाउनलोड करें या नोट कर लें ताकि आगे काम आ सके.

एग्जाम पैटर्न

NIFT एंट्रेंस एग्जाम में UG और PG कोर्स के लिए अलग अलग चयन प्रक्रिया होती है. BDes के लिए कैंडिडेट्स को GAT, CAT और Situation Test देना होता है, जिसमें CAT का वेटेज 50 प्रतिशत, GAT का 30 प्रतिशत और Situation Test का 20 प्रतिशत होता है.

BFTech के लिए सिर्फ GAT देना होता है. PG कोर्स जैसे MDes में GAT, CAT और इंटरव्यू शामिल होता है, जबकि MFM और MFTech में GAT और इंटरव्यू होता है. हर सही जवाब पर 1 नंबर मिलता है और गलत जवाब पर 0.25 नंबर काटे जाते हैं.

यह भी पढ़ें: SSB में हेड कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने का आखिरी मौका, जल्द करें अप्लाई

Previous article खड़ी कार में 17 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत
Next article 108 किलो गांजा तस्करी मामले में आया फैसला, दोनों आरोपी दोषी करार
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel