[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा श्री राम संकीर्तन मंडल का 33वां वार्षिकोत्सव व बसंत महोत्सव शुरू

श्री राम संकीर्तन मंडल का 33वां वार्षिकोत्सव व बसंत महोत्सव शुरू

0
श्री राम संकीर्तन मंडल का 33वां वार्षिकोत्सव व बसंत महोत्सव शुरू

जय श्रीराम और बोल बम के लगे जयकारे झुमरीतिलैया . श्री राम संकीर्तन मंडल तिलैया के तत्वावधान में आयोजित 33वां वार्षिकोत्सव सह बसंत महोत्सव का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया. दो दिवसीय यह धार्मिक आयोजन 23 एवं 24 जनवरी को खुदरा पट्टी स्थित सत्यनारायण मंदिर में किया जा रहा है. कार्यक्रम का उदघाटन समाजसेवी मुकेश कुमार ने किया. पूजा-अर्चना पंडित नवल पांडेय ने करायी. पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि बसंत ऋतु नयी शुरुआत और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है, जो समाज को नयी ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य करती है. शुक्रवार को पूजा-अर्चना के पश्चात श्रीराम भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया. संध्या समय गायत्री शक्तिपीठ के तत्वावधान में भव्य दीप यज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें मंदिर परिसर एवं देवी-देवताओं के दरबार दीपों से जगमगा उठे. जय श्री राम और बोल बम के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल बना रहा. शनिवार को प्रातः 10 बजे से अखंड ज्योत के साथ सामूहिक सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया जायेगा. इसके पश्चात भजनों का कार्यक्रम होगा. मौके पर काली मंदिर पूजा समिति, देवी महिला समिति, गुरु कृपा शांति भवन सहित विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक संगठनों से जुड़े कलाकारों ने सहभागिता निभायी. इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष बसंत गुप्ता, सचिब बबलू सिंह, अरविंद चौधरी, विनोद चौरसिया, मनोज साहू, ज्योति पहाड़ी, राकेश कपसीमें, राहुल कपसीमें, संतोष कपसीमें, मुन्ना भदानी, सचिन, बबलू सिंह, चंद्रशेखर जोशी सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel