[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गढ़वा ट्रक के धक्के से बिजली खंभा क्षतिग्रस्त

ट्रक के धक्के से बिजली खंभा क्षतिग्रस्त

0
ट्रक के धक्के से बिजली खंभा क्षतिग्रस्त

मेदिनीनगर. शहर के राजकीय कृत ब्राह्मण प्लस टू उच्च विद्यालय रोड में ट्रक के धक्के से बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया. यह घटना शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे की है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को सूचना दिया. इसके बाद विभाग ने इस क्षेत्र का बिजली आपूर्ति बंद कर दिया है. जिस जगह पर बिजली पोल क्षतिग्रस्त हुआ है, वहां सूरज फ्रेट कैरियर नामक ट्रांसपोर्ट एजेंसी है. कांग्रेस भवन की चहारदीवारी के बगल में नगर निगम मार्केट कांपलेक्स का निर्माण करा रहा है. उस जगह पर ही ट्रांसपोर्ट का ट्रक खड़ा कर सामान लोड या अनलोड किया जाता है. प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो सुबह में दो ट्रक से ट्रांसपोर्ट का सामान आया था. पार्किंग करने के क्रम में ट्रक के धक्का से बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस जगह पर यह ट्रांसपोर्ट है, वहां वाहन खड़ा करने की भी जगह नहीं है. सड़क की चौड़ाई करीब 20 फीट है. बताया जाता है कि पूर्व में कांग्रेस कार्यालय परिसर में खड़ा होता था. लेकिन कांग्रेस ने ट्रक खड़ा करने पर आपत्ति जताया. इसके बाद अब ट्रांसपोर्ट के संचालक ने निर्माणाधीन मार्केट कांपलेक्स परिसर में ट्रक खड़ा करता है. स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से इस मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel