डोमचांच . डोमचांच नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 लठियोबर में सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष पद उम्मीदवार उमेश वर्मा ने जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान घर घर जाकर आगामी 23 फरवरी को नगर निकाय चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान करते हुए उमेश वर्मा के पक्ष में मतदान करने की अपील की गयी. प्रत्याशी उमेश वर्मा ने उपस्थित लोगों को होल्डिंग टैक्स की समस्या दूर करने, सड़क, नाली, साफ सफाई, स्वच्छता, सुंदरता आदि का समुचित विकास करने का भरोसा दिलाया. संपर्क अभियान में अखिल कुमार सिन्हा, डॉ केपी चौधरी, सुनील कुमार सिन्हा, प्रभाकर लाल रावत, राजेश सिंह, सुदेश मोदी, मिथिलेश गोस्वामी, शक्ति सिंह, शशि शंकर मेहता, मनोज मेहता आदि मौजूद थे.