[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा कोडरमा में जंगली हाथियों का तांडव, एक महिला समेत दो लोगों की मौत

कोडरमा में जंगली हाथियों का तांडव, एक महिला समेत दो लोगों की मौत

0
कोडरमा में जंगली हाथियों का तांडव, एक महिला समेत दो लोगों की मौत
हाथियों के कुचलने से मौत के बाद घटना स्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय निवासी. फोटो: प्रभात खबर

कोडरमा बाजार से गौतम राणा की रिपोर्ट

Koderma Elephant Attack: झारखंड के कोडरमा में जंगली हाथियों का आतंक देखने को मिला है. जिला मुख्यालय के मरियमपुर और बोनाकाली इलाके में बुधवार देर रात हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया. इस हमले में एक महिला और एक पुरुष की कुचलकर मौत हो गई. शहरी क्षेत्र में इस तरह की घटना पहली बार सामने आई है, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है.

मरियमपुर में महिला की मौत, एक घायल

घटना के अनुसार कोडरमा थाना क्षेत्र के मरियमपुर आदिवासी बहुल इलाके में अचानक जंगली हाथियों का झुंड पहुंच गया. हाथियों को देखकर लोग भयभीत हो गए और इधर-उधर भागने लगे. इसी दौरान हाथियों ने 55 वर्षीय मनिया बिरहोरीन को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, आरती बिरहोरीन नामक एक अन्य महिला इस हमले में घायल हो गईं, जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

बोनाकाली में पुरुष को बनाया शिकार

मरियमपुर की घटना के बाद हाथियों का झुंड बोनाकाली इलाके की ओर बढ़ गया. यहां 40 वर्षीय बालेश्वर सोरेन को हाथियों ने अपना शिकार बना लिया. ग्रामीणों के मुताबिक, लोगों ने शोर मचाकर हाथियों को भगाने की कोशिश की, लेकिन तब तक यह दर्दनाक हादसा हो चुका था.

वन विभाग पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई थी, लेकिन टीम समय पर पहुंचकर हाथियों को नियंत्रित करने में सफल नहीं हो सकी. इससे ग्रामीणों में आक्रोश भी देखने को मिल रहा है. लोगों ने आरोप लगाया कि वन विभाग की लापरवाही के कारण यह घटना हुई है.

जंगल से आए थे हाथी, अभी भी खतरा बरकरार

ग्रामीणों के अनुसार हाथियों का झुंड मरियमपुर से सटे कोडरमा जंगल से आया था. घटना के बाद भी हाथी उसी जंगल क्षेत्र में मौजूद हैं. कुछ लोगों ने हाथियों के झुंड को कोडरमा घाटी की ओर जाते हुए भी देखा है, जिससे खतरा अभी टला नहीं है.

इसे भी पढ़ें: रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

इलाके में भय का माहौल, लोग सतर्क

इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल बना हुआ है. ग्रामीण रात में घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं. प्रशासन और वन विभाग को सतर्क रहने के लिए कहा गया है. लोगों ने मांग की है कि हाथियों को जल्द से जल्द सुरक्षित तरीके से जंगल में खदेड़ा जाए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

इसे भी पढ़ें: धनबाद में स्मार्ट मीटर बना मुसीबत, सैकड़ों घरों की बिजली कटने से उपभोक्ताओं का हंगामा

Previous article रातभर राहुल गांधी मां सोनिया की सेहत को लेकर रहे परेशान
Next article विद्या को खरी-खोटी सुनाएगा अरमान, दिशा की शादी में आएगा नया ट्विस्ट
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel