[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National रातभर राहुल गांधी मां सोनिया की सेहत को लेकर रहे परेशान

रातभर राहुल गांधी मां सोनिया की सेहत को लेकर रहे परेशान

0
रातभर राहुल गांधी मां सोनिया की सेहत को लेकर रहे परेशान
राहुल गांधी (Photo: PTI)

Sonia Gandhi Health Updates : कांग्रेस की सीनियर नेता सोनिया गांधी को 24 मार्च को सांस लेने में दिक्कत के बाद दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसी वजह से राहुल गांधी अपना केरल दौरा नहीं कर पाए. उन्होंने कोझिकोड में हुई रैली को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि मां के अस्पताल में होने के कारण वे खुद वहां नहीं पहुंच सके.

बेटा होने के नाते उनके पास रहना जरूरी : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि वे केरल आना चाहते थे, लेकिन मजबूरी में  उन्हें दिल्ली में रुकना पड़ा. उन्होंने बताया कि उनकी मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिससे वह काफी चिंतित हैं. बेटा होने के नाते उनके पास रहना उन्होंने जरूरी समझा. राहुल ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि केरल के लोग उनकी स्थिति को समझेंगे. राहुल ने यह भी बताया कि रातभर वे मां की सेहत को लेकर परेशान रहे, लेकिन केरल की एक नर्स बार-बार आकर उनकी देखभाल करती रही. इससे उन्हें थोड़ी तसल्ली मिली.

गंगा राम अस्पताल में कब कराया गया सोनिया गांधी को भर्ती

अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि सोनिया गांधी की हालत फिलहाल स्थिर है. उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. उन्हें एंटीबायोटिक दवाएं दी जा रही हैं. अधिकारी के मुताबिक, उन्हें मंगलवार रात 10:22 बजे सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टर अब यह जांच कर रहे हैं कि कहीं पेट या यूरिन से जुड़ा कोई इंफेक्शन तो नहीं है. उनकी सेहत पर डॉक्टरों की एक टीम लगातार नजर रखे हुए है. हर जरूरी इलाज किया जा रहा है.

सांस से जुड़ी बीमारी है सोनिया गांधी को

डॉक्टरों ने प्रिकॉशन लेते हुए सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती करके निगरानी में रखने का फैसला किया. ऐसा इसलिए ताकि सही इलाज किया जा सके. अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि जांच में पता चला है कि ठंड और दिल्ली के प्रदूषण की वजह से उनका ब्रोंकियल अस्थमा (सांस से जुड़ी बीमारी) थोड़ा बढ़ गया है.

यह भी पढ़ें : Sonia Gandhi Heath Update: अस्पताल में सोनिया गांधी की हालत अब स्थिर, डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी में

पिछले साल (2025) जून में भी सोनिया गांधी को पेट से जुड़ी दिक्कत के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां उन्हें गैस्ट्रो विभाग में निगरानी में रखा गया था. इससे पहले उन्हें हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भी भर्ती किया गया था.

Previous article गंभीर स्वास्थ्य संकट बनते जा रहे सड़क हादसे
Next article कोडरमा में जंगली हाथियों का तांडव, एक महिला समेत दो लोगों की मौत
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel