[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा नशा मुक्ति को लेकर निकाली गयी प्रभात फेरी

नशा मुक्ति को लेकर निकाली गयी प्रभात फेरी

0
नशा मुक्ति को लेकर निकाली गयी प्रभात फेरी

झुमरीतिलैया. महेंद्र स्किल ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट प्रा. लि. कोडरमा शाखा द्वारा एंटी-ड्रग्स अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत बुधवार को जागरूकता प्रभात फेरी एवं रैली का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में संस्थान के प्रशिक्षुओं और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया. प्रभात फेरी के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न जागरूकता नारों और संदेशों के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया. छात्रों ने बताया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है, इसलिए युवाओं को इससे दूर रहना चाहिए. मौके पर शाखा प्रबंधक आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं. यदि वे नशे से दूर रहकर शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार की दिशा में आगे बढ़ें, तो अपने परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं. उन्होंने युवाओं से नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया. कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करने का संकल्प लिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel