[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गोड्डा वज्रपात, सर्पदंश, करंट लगने और आत्महत्या की घटनाओं ने बढ़ायी चिंता, घायलों का इलाज जारी

वज्रपात, सर्पदंश, करंट लगने और आत्महत्या की घटनाओं ने बढ़ायी चिंता, घायलों का इलाज जारी

0
वज्रपात, सर्पदंश, करंट लगने और आत्महत्या की घटनाओं ने बढ़ायी चिंता, घायलों का इलाज जारी

गोड्डा जिले में मंगलवार को हुई विभिन्न दर्दनाक घटनाओं के बाद बुधवार को भी शोक और मातम का माहौल बना रहा. वज्रपात, सर्पदंश, बिजली के करंट और आत्महत्या की अलग-अलग घटनाओं में छह लोगों की मौत से कई परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. वहीं विभिन्न घटनाओं में घायल हुए लोगों का इलाज जिले के अलग-अलग अस्पतालों में जारी है. प्रशासन ने लोगों से मौसम और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है. मंगलवार शाम हुई तेज बारिश और वज्रपात की घटनाओं में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में तीन लोगों की जान चली गयी थी. बुधवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिये गये. इसके बाद संबंधित गांवों में शोक का माहौल बना रहा. हनवारा थाना क्षेत्र के गोरगम्मा गांव की बीबी जोहरा, महागामा थाना क्षेत्र के बनरचुआ गांव के मोहम्मद इम्तियाज तथा बसंतराय थाना क्षेत्र के कैथपुरा गांव की छात्रा शबनम खातून की मौत से ग्रामीणों में भी गहरा दुख देखा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं वज्रपात की चपेट में आकर घायल हुए लोगों का उपचार जारी है.

सर्पदंश से हुई मौत के बाद परिवार पर टूटा संकट

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गायछांद गांव निवासी चंदन साह की सर्पदंश से हुई मौत के बाद उनके परिवार के समक्ष आर्थिक और सामाजिक संकट खड़ा हो गया है. परिजनों के अनुसार जहरीले सांप के काटने के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया था, लेकिन चिकित्सकीय प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचायी जा सकी. मृतक अपने परिवार के प्रमुख कमाऊ सदस्य थे. उनकी असामयिक मृत्यु से पत्नी और बच्चों का भविष्य चिंता का विषय बन गया है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

करंट लगने से महिला की मौत ने बढ़ायी चिंता

तेलोबदर गांव में करंट लगने से हुई चंदा देवी की मौत ने ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किये हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में खुले और जर्जर बिजली तार लोगों के लिए खतरा बने रहते हैं. ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से नियमित निरीक्षण और आवश्यक मरम्मत कराने की मांग की है.

युवती की आत्महत्या के कारणों की जांच जारी

पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के झपनीबांध गांव में 22 वर्षीय तारा हेम्ब्रम द्वारा फंदे से लटककर आत्महत्या किये जाने के मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. आत्महत्या के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है.

मानसून के साथ बढ़ा वज्रपात और सर्पदंश का खतरा

जिले में मानसून सक्रिय होने के साथ ही वज्रपात और सर्पदंश की घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दिनों में भी बारिश और मेघगर्जन की संभावना बनी हुई है. ऐसे में खेतों में काम करने वाले किसानों और ग्रामीणों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है. जिला प्रशासन ने नागरिकों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास नहीं रहने की सलाह दी है. वज्रपात की स्थिति में सुरक्षित भवनों में शरण लेने तथा खेतों में कार्य रोक देने की अपील की गयी है. साथ ही प्रशासन ने कहा है कि सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक या अंधविश्वास का सहारा लेने के बजाय पीड़ित को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जाये, ताकि समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा सके. प्रशासन ने लोगों से मानसून अवधि में अतिरिक्त सावधानी बरतने का आग्रह किया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel