[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा बेटी ने मर्जी से किया प्रेम विवाह, पिता ने जीते जी कर दिया पिंड दान

बेटी ने मर्जी से किया प्रेम विवाह, पिता ने जीते जी कर दिया पिंड दान

0
बेटी ने मर्जी से किया प्रेम विवाह, पिता ने जीते जी कर दिया पिंड दान

: डोमचांच थाना क्षेत्र के बेहराडीह का मामला डोमचांच . प्रखंड के बेहराडीह गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां प्रेम विवाह से नाराज माता-पिता ने अपनी ही जीवित बेटी से सभी रिश्ते तोड़ते हुए उसका पिंडदान कर दिया. घटना के बाद इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. जानकारी के अनुसार, गांव की एक युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध था. चार दिन पूर्व दोनों ने अपनी मर्जी से विवाह कर लिया. शादी की जानकारी मिलते ही युवती के माता-पिता और परिजन नाराज हो गये. परिजनों ने समाज के सामने घोषणा कर दी कि अब उनकी बेटी उनके लिये मर चुकी है. इसके बाद परिजन गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र स्थित राजदाह धाम पहुंचे, जहां बराकर नदी के किनारे परंपरागत तरीके से युवती का पिंडदान और श्राद्ध कर्म किया गया. परिजनों का कहना है कि बेटी ने परिवार की इज्जत मिट्टी में मिला दी है, इसलिए उन्होंने उससे हमेशा के लिए संबंध समाप्त कर लिया है. घटना को लेकर गांव और आसपास के इलाके में तरह-तरह की चर्चा हो रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel