[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार पारा मेडिकल प्रशिक्षण केंद्र में पहली बार विजिट करने पहुंचे डीडीसी एसीएमओ व कई अधिकारी

पारा मेडिकल प्रशिक्षण केंद्र में पहली बार विजिट करने पहुंचे डीडीसी एसीएमओ व कई अधिकारी

0
पारा मेडिकल प्रशिक्षण केंद्र में पहली बार विजिट करने पहुंचे डीडीसी एसीएमओ व कई अधिकारी

– जेसीबी से कचरों की हुई साफ-सफाई, छात्राएं खुश

कटिहार से प्रतिनिधि, की रिपोर्ट,

भेड़िया रहिका वार्ड नंबर दो अवस्थित पारा मेडिकल प्रशिक्षण केंद्र में मंगलवार को डीडीसी, एसीएमओ समेत कई प्रशासनिक पदाधिकारी विजिट को पहुंचे. इस दौरान पैरामेडिकल प्रशिक्षण केंद्र में पसरी कचरे की साफ सफाई को लेकर नगर निगम की ओर से जेसीबी भी मुहैया कराया गया. कॉलेज में अचानक अधिक संख्या में प्रशासनिक पदाधिकारी की मौजूदगी व निगम की ओर से प्राप्त कराया गया जेसीबी मशीन को देखकर छात्राओं में उतस्वी माहौल उत्पन्न हो गया. कॉलेज की छात्राओं में अनुप्रिया, तनु, प्रतिभा कुमारी समेत अन्य का कहना था कि नगर निगम की ओर से भेजे गए जेसीबी मशीन से कचरों का उठाव किया गया.

हटाये गये पारा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य व शिक्षक

प्रशासनिक पदाधिकारी ने अलग-अलग एकेडमिक भवनों में जाकर अवलोकन किया. निरीक्षण के दौरान छात्राओं द्वारा अपनी अन्य समस्याओं को भी गंभीरता पूर्वक उन लोगों से अवगत कराया गया. छात्राओं का कहना था कि सोमवार को कटिहार-पूर्णिया एनएच जाम करने के बाद जिलाधिकारी को अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया था. जिस पर प्राचार्य व शिक्षकों को यहां से हटा दिया गया. उनके आदेश पर ही दूसरे दिन ही इस तरह का विजिट पदाधिकारी के द्वारा किया गया.

पानी की समस्याओं से भी कराया अवगत

विजिट करने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों में डीडीसी एसीएमओ व अन्य को छात्राओं ने पानी की जटिल समस्याओं से भी अवगत कराया. उन लोगों का कहना था कि टंकी की सफाई नहीं होने की वजह से पानी में गंदगी है. इससे पीने के बाद जल जनित बीमारियों की संभावना से वे लोग परेशान हैं. जगह-जगह जल जमाव की समस्याओं से भी अवगत कराया गया. जिस पर आई प्रशासनिक प्राधिकारियों की टीम ने अभिलंब समस्या दूर करने को लेकर कार्रवाई की.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel