[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा अरब देशों के लिए डाक की बुकिंग पर रोक

अरब देशों के लिए डाक की बुकिंग पर रोक

0
अरब देशों के लिए डाक की बुकिंग पर रोक

झुमरीतिलैया. मिडिल ईस्ट (अरब देशों) में हवाई सेवा प्रभावित होने सहित अन्य कारणों को देखते हुए डाक विभाग द्वारा वहां जाने वाले सभी तरह के मेल और पोस्ट पर रोक लगा दी गयी है. इस संबंध में डाक विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है. झुमरी तिलैया प्रधान डाकघर को भी इससे संबंधित आदेश की प्रति मिली है. इसके बाद यहां अरब देशों के लिए बुक होने वाले मेल, डाक और पार्सल पर रोक लगा दी गयी है. डाक विभाग कोडरमा के डाक निरीक्षक विकास रंजन ने बताया कि बुकिंग के लिए कम लोग कोडरमा जिले में आ रहे हैं, लेकिन हवाई सेवा प्रभावित होने की वजह से बुकिंग नहीं ली जा रही है. इस रोक के कारण यूएई (दुबई/अबू धाबी), बहरीन, इसराइल, कुवैत, ओमान, सऊदी अरब, मोरक्को और कतर आदि देशों की डाक सेवा प्रभावित हुई हैं.

पुलों के जीर्णोद्धार का सवाल सदन में उठाया

जयनगर. विधायक अमित कुमार यादव ने विधानसभा सत्र के शून्य काल में अपने विधानसभा क्षेत्र के पुलों के जीर्णोद्धार का सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दशकों में बने कई पुल आज अपनी जर्जर अवस्था के कारण हादसे को न्योता दे रहे हैं. उन्होंने जयनगर, कटहाडीह, अक्तो नदी पर बने पुल, तथा बराकर नदी पर तिलोकरी और दुमदुमा में बने पुल का सवाल उठाया और जनहित व लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसे कमजोर पुलों का जीर्णोद्धार करने की जरूरत बतायी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel