[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style 5 मिनट में बनाएं शेफ स्टाइल चीज कैरामेल बटर टोस्ट, मीठा-नमकीन स्वाद तुरंत शांत करेगा क्रेविंग

5 मिनट में बनाएं शेफ स्टाइल चीज कैरामेल बटर टोस्ट, मीठा-नमकीन स्वाद तुरंत शांत करेगा क्रेविंग

0
5 मिनट में बनाएं शेफ स्टाइल चीज कैरामेल बटर टोस्ट, मीठा-नमकीन स्वाद तुरंत शांत करेगा क्रेविंग
चीज कैरामेल बटर टोस्ट रेसिपी

Cheese Caramel Butter Toast Recipe: अगर आप ऐसी रेसिपी की तलाश में हैं जो आसानी से और कम समय में तैयार हो जाए और स्वाद में भी लाजवाब हो, तो चीज कैरामेल बटर टोस्ट (Cheese Caramel Butter Toast) की यह रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी. मशहूर शेफ पंकज भदौरिया ने चीज कैरामेल बटर टोस्ट की खास रेसिपी अपने यूट्यूब चैनल @masterchefpankajbhadouria पर शेयर की है. इसमें बटर, चीनी और कंडेंस्ड मिल्क की मिठास के साथ चीज का नमकीन स्वाद मिलकर एक सुपर टेस्टी फ्लेवर बनाता है, जो खाने वाले की क्रेविंग को तुरंत शांत कर देता है.

चीज कैरामेल बटर टोस्ट बनाने के लिए किन-किन सामग्रियों की जरूरत होती है?

  • 4 ब्रेड स्लाइस
  • 2 टेबलस्पून बटर (नरम)
  • 1 टेबलस्पून चीनी
  • 2 टेबलस्पून कंडेंस्ड मिल्क
  • 2 चीज स्लाइस
  • थोड़ा एक्स्ट्रा बटर ग्रिल करने के लिए

घर पर चीज कैरामेल बटर टोस्ट कैसे बनाएं? (Cheese Caramel Butter Toast Recipe)

Cheese Caramel Butter Toast Recipe
चीज कैरामेल बटर टोस्ट

1. सबसे पहले एक बाउल में नरम बटर और चीनी को अच्छी तरह मिक्स करें ताकि एक क्रीमी मिक्स्चर बन जाए.

2. एक ब्रेड स्लाइस लें और उस पर कंडेंस्ड मिल्क अच्छी तरह फैलाएं.

3. अब कंडेंस्ड मिल्क लगी ब्रेड के ऊपर एक चीज स्लाइस रखें.

4. दूसरी ब्रेड स्लाइस को ऊपर रखकर सैंडविच तैयार करें.

5. इस सैंडविच को छोटे-छोटे स्क्वायर पीस में काट लें ताकि पकाने में आसानी हो.

6. अब तैयार किए गए बटर-चीनी मिक्स्चर को सैंडविच के दोनों तरफ हल्के से लगा दें.

7. एक पैन को तेज आंच पर गर्म करें और सैंडविच के टुकड़ों को दोनों तरफ से तब तक ग्रिल करें जब तक वे गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी न हो जाएं.

गरमा-गरम चीज कैरामेल बटर टोस्ट (Cheese Caramel Butter Toast) को चाय या कॉफी के साथ सर्व करें.

यह भी पढ़ें: कटहल का अचार कैसे बनाएं: मास्टर शेफ पंकज भदौरिया से जानें परफेक्ट टिप्स

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel