[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya झारखण्ड कोडरमा में टाटा मैजिक से अवैध शराब की खेप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

कोडरमा में टाटा मैजिक से अवैध शराब की खेप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

0
कोडरमा में टाटा मैजिक से अवैध शराब की खेप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
जब्त हुई वाहन , दूसरी तरफ पुलिस टीम और दो गिरफ्तार आरोपी

विकास कुमार की रिपोर्ट 

Koderma News : कोडरमा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सफलता हासिल करते हुए एक टाटा मैजिक वाहन से अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की है. इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. 

गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई 

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि डोमचांच की ओर से सतगावां होते हुए बिहार ले जाने के लिए एक टाटा मैजिक वाहन में अवैध शराब की खेप लोड की गई है. 

वाहन जांच के दौरान भागने की कोशिश 

सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए ढाब थाना प्रभारी बमबम कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने ढाब चौक के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इसी दौरान लाल रंग की टाटा मैजिक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन की गति बढ़ाकर भागने लगा. कुछ दूरी पर वाहन छोड़कर चालक और उपचालक भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने पीछा कर पकड़ लिया. 

अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

वाहन की तलाशी लेने पर उसमें अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद हुई. पूछताछ के दौरान चालक और उपचालक शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बिहार के नालंदा जिले के गिरीयक निवासी 19 वर्षीय चंदन कुमार तथा नवादा जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के दुलारडीह निवासी 24 वर्षीय अमन कुमार के रूप में हुई है. 

48 बोतल शराब जब्त, मामला दर्ज 

पुलिस ने टाटा मैजिक वाहन समेत कुल 48 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की है. बरामद शराब में 42 बोतल रॉयल स्टैग (750 एमएल) और 6 बोतल आइकोनिक व्हाइट शामिल हैं. इस संबंध में ढाब थाना में कांड संख्या 04/26 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं और उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने कहा कि जिले में अवैध शराब कारोबार, तस्करी और अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. 

यह भी पढ़ें: कौन हैं बैजनाथ राम, जिन्होंने झारखंड से जीता राज्यसभा चुनाव?

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम और परिमल नथवाणी ने मार ली बाजी, बिखर गया महागठबंधन का कुनबा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel