[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार शराब तस्करों पर सख्ती, कटिहार में 126 लीटर जब्त शराब की गई नष्ट

शराब तस्करों पर सख्ती, कटिहार में 126 लीटर जब्त शराब की गई नष्ट

0
शराब तस्करों पर सख्ती, कटिहार में 126 लीटर जब्त शराब की गई नष्ट
शराब तस्करों पर सख्ती

कटिहार के अमदाबाद से मनोज कुमार की रिपोर्ट

Bihar Liquor Ban: बिहार में शराबबंदी कानून के प्रभावी नीति को लेकर कटिहार जिले के अमदाबाद थाना परिसर में बड़ी कार्रवाई की गई. अलग-अलग छह कांडों में जब्त 126.650 लीटर देसी और विदेशी शराब को प्रशासनिक निगरानी में नष्ट किया गया. इस दौरान अंचलाधिकारी स्नेहा कुमारी, पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष रंजीत कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.

अमदाबाद थाना परिसर में आयोजित विनष्टीकरण प्रक्रिया के दौरान जब्त शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई वरीय अधिकारियों के निर्देश पर की गई है और इसकी पूरी रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को भेजी जाएगी.

छह कांडों से जब्त शराब का किया गया विनष्टीकरण

अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार राम ने बताया कि थाना क्षेत्र में दर्ज विभिन्न मामलों में जब्त शराब को नष्ट करने के लिए उच्चाधिकारियों से अनुमति प्राप्त हुई थी. निर्देश मिलने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की गई.

उन्होंने बताया कि पांच अलग-अलग कांडों में जब्त 110.650 लीटर विदेशी शराब तथा एक कांड में जब्त 16 लीटर देसी शराब को नष्ट किया गया. इस तरह कुल छह मामलों से जब्त 126.650 लीटर शराब का विनष्टीकरण किया गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने पर जोर

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है. अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने और जब्त सामग्री के सुरक्षित निस्तारण के लिए समय-समय पर ऐसी प्रक्रिया अपनाई जाती है.

अधिकारियों के अनुसार जब्त शराब को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के बजाय न्यायिक और प्रशासनिक अनुमति मिलने के बाद उसका विनष्टीकरण किया जाता है, ताकि कानून के तहत कार्रवाई पूरी की जा सके.

Bihar Liquor Ban: पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी हुई प्रक्रिया

शराब विनष्टीकरण के दौरान पुलिस एवं शस्त्र बल के जवान भी मौजूद रहे. पूरी प्रक्रिया प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में संपन्न कराई गई. अधिकारियों ने बताया कि विनष्टीकरण से संबंधित सभी औपचारिकताओं को पूरा कर इसकी रिपोर्ट वरीय पदाधिकारियों को भेजी जाएगी.

इसे भी पढ़ें: बदले गए पटना, गया समेत बिहार के 13 जिलों के SP, जानिए आपके जिले का नया पुलिस कप्तान कौन

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel