[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड खूंटी खूंटी-मुरहू में तनाव कम करने की पहल, रामनवमी में पथराव के बाद बंद समाप्त करने पर बनी सहमति

खूंटी-मुरहू में तनाव कम करने की पहल, रामनवमी में पथराव के बाद बंद समाप्त करने पर बनी सहमति

0
खूंटी-मुरहू में तनाव कम करने की पहल, रामनवमी में पथराव के बाद बंद समाप्त करने पर बनी सहमति
खूंटी और मुरहू की बंदी को समाप्त करने के लिए शांति बैठक करते पुलिस अधिकारी और दोनों पक्षों के लोग. फोटो: प्रभात खबर

खूंटी से चंदन कुमार की रिपोर्ट

Khunti News: झारखंड के खूंटी जिले के मुरहू क्षेत्र में रामनवमी और उसके अगले दिन हुई पत्थरबाजी की घटनाओं के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था. स्थिति को देखते हुए कई दुकानों को बंद कर दिया गया था, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा था. हालांकि अब प्रशासन की पहल पर हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे हैं.

प्रशासन की पहल पर हुई अहम बैठक

मंगलवार को जिला प्रशासन की ओर से स्थानीय परिसदन भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त आर रॉनिटा ने की. इसमें मुरहू के दोनों पक्षों के प्रतिनिधि और केंद्रीय रामनवमी महासमिति खूंटी के पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक का मुख्य उद्देश्य आपसी संवाद के जरिए विवाद को सुलझाना और शांति बहाल करना था.

दोनों पक्षों ने रखी अपनी बात

बैठक के दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने अपनी-अपनी बातें विस्तार से रखीं. अष्टमी के दिन मस्जिद मोहल्ले में शुरू हुए विवाद से लेकर अब तक के घटनाक्रम पर चर्चा हुई. केंद्रीय रामनवमी महासमिति के पदाधिकारियों ने भी अपनी राय सामने रखी. सभी ने माना कि स्थिति को संभालने के लिए आपसी सहयोग और संयम जरूरी है.

शांति बहाली पर बनी सहमति

बैठक के दौरान सभी पक्षों ने मिलकर शांति-व्यवस्था बनाए रखने पर सहमति जताई. साथ ही यह मांग भी रखी गई कि इस पूरे मामले में किसी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई न की जाए. लोगों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की अपेक्षा जताई.

डीसी ने दिए निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश

उपायुक्त आर रॉनिटा ने स्पष्ट किया कि प्रशासन की ओर से जो भी कार्रवाई होगी, वह पूरी तरह निष्पक्ष होगी. उन्होंने कहा कि दुकानें बंद रखने से आम लोगों को परेशानी हो रही है, इसलिए सभी दुकानदार अपनी दुकानें खोलें. उन्होंने यह भी कहा कि मुरहू में फिलहाल धारा 163 एक सप्ताह तक लागू रहेगी और पुलिस लगातार गश्त करती रहेगी.

एसपी ने कानून-व्यवस्था पर दिया भरोसा

एसपी मनीष टोप्पो ने कहा कि एक आदर्श समाज वही होता है जहां पुलिस की जरूरत कम पड़े. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे शांति बनाए रखें और किसी भी तरह की अफवाह से बचें. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस की कार्रवाई केवल सबूतों के आधार पर होगी और निर्दोष लोगों को परेशान नहीं किया जाएगा.

बंद समाप्त करने की घोषणा, बाजार खुले

बैठक के बाद केंद्रीय रामनवमी महासमिति के महामंत्री जितेंद्र कश्यप ने अनिश्चितकालीन बंद को समाप्त करने की घोषणा की. उन्होंने सभी दुकानदारों से अपनी दुकानें खोलने की अपील की. इसके बाद खूंटी और मुरहू के बाजारों में दुकानें खुलनी शुरू हो गईं, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली.

इसे भी पढ़ें: रामनवमी जुलूस के दौरान बलियापुर में पथराव पर शांति समिति की बैठक, 19 आरोपी गिरफ्तार

लोगों ने ली राहत की सांस

दुकानें खुलने और हालात सामान्य होने की दिशा में उठाए गए कदमों से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगे भी स्थिति पर नजर रखी जाएगी और शांति बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: विष्णुगढ़ दरिंदगी मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज, दर्जन भर संदिग्ध हिरासत में

Previous article चैनपुर में शवदाहगृह भवन का उद्घाटन, अंतिम संस्कार की सुविधा होगी सुदृढ़
Next article महेशपुर गंगा घाट किनारे मिला अज्ञात वृद्ध महिला का शव
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel