[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर महेशपुर गंगा घाट किनारे मिला अज्ञात वृद्ध महिला का शव

महेशपुर गंगा घाट किनारे मिला अज्ञात वृद्ध महिला का शव

0
महेशपुर गंगा घाट किनारे मिला अज्ञात वृद्ध महिला का शव

मुंगेर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महेशपुर गंगा घाट किनारे मंगलवार की सुबह एक अज्ञात वृद्ध महिला का शव मिला. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इंस्पेक्टर विपिन कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह लोगों ने सूचना दिया कि महेशपुर गंगा घाट किनारे एक वृद्ध महिला का शव पड़ा हुआ है. पुलिस टीम वहां पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. स्थानीय स्तर पर शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. पोस्टमार्टम के उपरांत शव 72 घंटे के लिए डीप फ्रीजर में सुरक्षित रखवा दिया गया है, जबकि शव की पहचान को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा है. —————— छापेमारी में 10 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद मुंगेर. शहर के पूरबसराय दुर्गास्थान के पास अवैध शराब कारोबार की सूचना पर मंगलवार को कोतवाली व पूरबसराय थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की. पुलिस ने मौके से पूरबसराय निवासी पंकज केसरी को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने करीब तीन घंटे तक इस क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान 180 एमएल का कुल 10 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुआ. कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने कहा आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. मामले में और भी लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है. ———— एकलव्य ट्रेनिंग सेंटर के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल कल मुंगेर. एकलव्य राज्य फुटबॉल आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के लिए खिलाड़ियों के चयन को लेकर 2 अप्रैल को ट्रायल आयोजित किया गया है. यह ट्रायल सदर प्रखंड के बाल्मिकी मैदान शीतलपुर मैदान में जिला प्रशासन के आयोजकत्व में होगा. यह जानकारी मुंगेर फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव भवेश कुमार बंटी ने दी. उन्होंने बताया कि चयन प्रतियोगिता में राज्य के सभी जिलों के बालक-बालिका फुटबॉल खिलाड़ी भाग लेंगे. प्रशिक्षकों द्वारा खिलाड़ियों का चयन खेल के आधार पर किया जायेगा. ट्रायल में चयनित बालक-बालिका फुटबॉल खिलाड़ी शीतलपुर स्थित आशीर्वाद भवन में संचालित एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र में नामाांकित होंगे. जहां बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा खिलाड़ियों को सभी प्रकार की सुविधा मुफ्त उपलब्ध कराया जायेगा, जबकि प्रतिदिन यहां तैनात कोच द्वारा फुटबॉल की ट्रेनिंग दी जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel