[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड खूंटी अंडर-18 एशिया कप हॉकी में भारत बना चैंपियन, खूंटी के आशीष का शानदार प्रदर्शन

अंडर-18 एशिया कप हॉकी में भारत बना चैंपियन, खूंटी के आशीष का शानदार प्रदर्शन

0
अंडर-18 एशिया कप हॉकी में भारत बना चैंपियन, खूंटी के आशीष का शानदार प्रदर्शन
आशीष तानी पूर्ति बाएं, प्रेमचंद सोय दाएं

खूंटी से चन्दन कुमार की रिपोर्ट

Hockey Under 18 Asia Cup: अंडर-18 पुरुष एशिया कप हॉकी के फाइनल मैच में आशीष तानी पूर्ति ने चार में से तीन गोल किए. आशीष को बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. इससे पहले शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में भी उसने पाकिस्तान के खिलाफ हैट्रिक लगाते हुए कुल चार गोल किए थे. 

गांव में खुशी का माहौल 

फाइनल मैच में उसके प्रदर्शन के बाद उसके गांव में खुशी का माहौल है. मैच में जीत दर्ज करने के बाद आशीष तानी पूर्ति के परिवार के सदस्यों ने नाच कर खुशी का इजहार किया. वहीं गांव के लोगों ने भी परिवार के सदस्यों को बधाई दिया है. उसके पिता सुखु तानी पूर्ति ने कहा कि बेटा का बहुत नाम हुआ है. इससे बहुत खुशी मिल रही है. उसने प्रतियोगिता के अन्य मैचों में भी अच्छा प्रदर्शन किया है. इससे पहले भी कई प्रतियोगिता में उसने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. मां ललिता देवी ने कहा कि आशीष शुरू से होनहार था. आशीष के मामा तोरपा के उयुर गुड़िया निवासी रोहित आइंद और पवन आइंद पांच साल की उम्र में ही उसे हॉकी की ट्रैनिंग दिला रहे थे. उसके मामा भी हॉकी खिलाड़ी हैं. खेलते-खेलते वह जमशेदपुर चला गया और वहीं से खेल रहा था. 

छोटे से घर से निकलकर बना हॉकी का सितारा

आशीष तानी पूर्ति अपने प्रदर्शन के बलबूते आज हॉकी का सितारा बन गया है. उसने अपने प्रदर्शन के दम पर भारत को चैंपियन बनाया और खूंटी जिले का नाम रौशन किया. उसका परिवार मुरहू के गनालोया गांव में एक छोटे से घर में रहता है. लगभग एक डिसमिल में बने कच्चे घर में परिवार रहता है. आशीष तानी पूर्ति भाई में अकेले है वहीं उसकी चार बहनें लक्ष्मी, रेशमी, रोशनी और ज्योति हैं. जिसमें सबसे छोटी बहन ज्योति भी हॉकी की खिलाड़ी है. शनिवार को मैच से ठीक पहले आशीष तानी पूर्ति के माता-पिता घर के आंगन में काम कर रहे थे. दोनों भरी गर्मी के बीच आग में हल के फाल को तेज करने में लगे थे. पिता सुखु तानी पूर्ति गांव-गांव घूमकर हल, छीनी, हंसुआ और अन्य उपकरण बनाने और मजदूरी का काम कर अपना गुजारा करते हैं.  

मोबाइल में देखा मैच

आशीष तानी पूर्ति के परिवार के सदस्यों ने शनिवार को मोबाइल में मैच का सीधा प्रसारण देखा. पूरे समय मोबाइल में टकटकी लगाकर देखते रहे. मैच में आशीष के प्रदर्शन को देखकर वे कई बार भावुक भी हुए. अंत में जब जीत मिली तो सभी खुशी से झूम उठे. भारत के जीत और उसमें आशीष के प्रदर्शन की जानकारी लोगों को मिली तो पंचायत समिति सदस्य रोशन लाल सहित आसपास के लोग उनके घर पहुंचे और बधाई दिया. 

खूंटी से दो खिलाड़ी टीम में हैं

अंडर 18 भारतीय टीम में खूंटी जिले से दो खिलाड़ी शामिल हैं. मुरहू के गनालोया निवासी आशीष तानी पूर्ति के साथ ओस्केया गांव निवासी प्रेमचंद सोय भी टीम में शामिल है. शनिवार को फाइनल मैच के दौरान प्रेमचंद सोय की मां जसमनी सोय भी आशीष तानी पूर्ति के घर पहुंची थी. 

यह भी पढ़ें: आईजीएसटी सेटलमेंट के बाद झारखंड को मिले 797 करोड़ रुपये, पिछले साल के मुकाबले 6% बढ़ोतरी

 यह भी पढ़ें: झारखंड को हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे, रांची में बोले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel