[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया पूर्णिया में मौसम विभाग की चेतावनी- झमाझम बारिश के बीच आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट

पूर्णिया में मौसम विभाग की चेतावनी- झमाझम बारिश के बीच आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट

0
पूर्णिया में मौसम विभाग की चेतावनी- झमाझम बारिश के बीच आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट
पूर्णिया में मौसम विभाग की चेतावनी
पूर्णिया से अखिलेश चन्द्रा की रिपोर्ट.

Purnia Weather : पूर्णिया में प्री मानसून की गतिविधियां तेज होते ही मौसम ने पूरी तरह करवट ले ली है. जिले में बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है और आने वाले दिनों में इसके और तेज होने के संकेत हैं. देर रात से लेकर रविवार सुबह तक हुई बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि राहत के साथ खतरा भी बना हुआ है. आज जिले के कई इलाकों में गरज-चमक, तेज हवा और झमाझम बारिश की संभावना है. इसे देखते हुए अगले चार दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

सुबह थमी बारिश, लेकिन बादलों ने नहीं छोड़ा आसमान

रविवार की सुबह करीब पांच बजे बारिश भले ही थम गई, लेकिन आसमान में घने बादल अब भी डेरा जमाए हुए हैं. मौसम का मिजाज बता रहा है कि बारिश का दौर अभी खत्म नहीं हुआ है. शनिवार को दिन के पहले हिस्से में मौसम अपेक्षाकृत शांत रहा था, लेकिन रविवार को हालात बदल सकते हैं. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दिन चढ़ने के साथ कई क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं.

आज भारी बारिश के साथ आंधी का भी खतरा

मौसम विभाग ने रविवार को जिले के कई हिस्सों में तेज बारिश के साथ आंधी चलने की चेतावनी जारी की है. मौसम पूर्वानुमान इंडेक्स के अनुसार कुछ स्थानों पर मध्यम तो कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ तेज हवा चलने और वज्रपात की आशंका भी बनी हुई है. लोगों को खुले स्थानों, खेतों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है.

इन प्रखंडों के लिए विशेष चेतावनी

मौसम विभाग ने अमौर, कसबा, केनगर, जलालगढ़, डगरुआ, पूर्णिया पूर्व, धमदाहा, बड़हरा, बनमनखी, बैसा, बायसी, भवानीपुर, रूपौली और श्रीनगर प्रखंडों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में तेज बारिश, बिजली गिरने और धूल भरी आंधी की संभावना अधिक बताई गई है.

अगले चार दिन मौसम रहेगा उग्र

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक पूर्णिया जिले में अगले चार दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. प्री मानसून की सक्रियता के कारण मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा. ऐसे में प्रशासन और मौसम विभाग दोनों ने लोगों से सतर्क रहने तथा मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है.

Also Read: बिहार में महंगाई का नया झटका, घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपये महंगा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel