[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड खूंटी खूंटी से दो किलो अवैध अफीम व मुरहू से 231 किलोग्राम अवैध डोडा बरामद

खूंटी से दो किलो अवैध अफीम व मुरहू से 231 किलोग्राम अवैध डोडा बरामद

0
खूंटी से दो किलो अवैध अफीम व मुरहू से 231 किलोग्राम अवैध डोडा बरामद

खूंटी. जिले में अवैध अफीम और नशे के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है. अभियान के तहत खूंटी और मुरहू थाना क्षेत्र से पुलिस ने अफीम और डोडा बरामद किया है. पहले मामले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर खूंटी-चाईबासा पथ में अनिगड़ा के समीप वाहन जांच की. इस क्रम में पुलिस को बंदगांव की तरफ से जावा बाइक में एक व्यक्ति को आते दिखा. उसे रूकने का इशारा करने पर वह पुलिस को देखते ही बाइक को लेकर अनिगड़ा-खटंगा मार्ग की ओर भागने लगा. जिसे पुलिस ने खदेड़ा. चालक बाइक को खड़ी कर वहां से भाग निकला. भागने के क्रम में चालक ने अपनी पीठ पर लदे काला रंग के बैग को भी फेंक दिया. जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया. बैग में दो प्लास्टिक में लपेटा हुआ 1.995 किलोग्राम अवैध अफीम था. पुलिस ने अफीम और बाइक को जब्त कर लिया है. एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि बाइक चालक को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है. छापेमारी दल में परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक राम प्रवेश कुमार, एनडीपीएस थाना प्रभारी मनीदीप, सअनि मनोज कच्छप और सशस्त्र बल शामिल थे.

मुरहू के माहिल से 231 किलोग्राम डोडा बरामद

मुरहू थाना क्षेत्र के घाघरा के पास गनालोया सारिदकेल सड़क में चार पहिया वाहन में कुछ संदिग्ध लोगों के खड़े होने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की. पुलिस को देखते ही सभी लोग एक मारुति इक्को कार छोड़ कर वहां से फरार हो गये. कार के अंदर 13 बोरियों में कुल 231 किलोग्राम अवैध डोडा बरामद किया गया. पुलिस ने कार और डोडा को जब्त कर लिया है. छापेमारी अभियान में एसडीपीओ वरुण रजक, पुलिस निरीक्षक फ्रांसिस जेवियर बोदरा, मुरहू थाना प्रभारी गोडविन केरकेट्टा और एसआइआरबी के जवान शामिल थे.

दोनों ही मामले में अपराधी फरार होने में कामयाबB

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel