[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा नारदीगंज में पुलिस टीम पर हमला और दारोगा को कुचलने के मामले में 28 गिरफ्तार

नारदीगंज में पुलिस टीम पर हमला और दारोगा को कुचलने के मामले में 28 गिरफ्तार

0
नारदीगंज में पुलिस टीम पर हमला और दारोगा को कुचलने के मामले में 28 गिरफ्तार

नवादा पुलिस की बड़ी कार्रवाई़ 20 बाइकें, दो स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर को किया जब्त

अवैध बालू माफियाओं ने एएसआइ को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की, पटना रेफर प्रतिनिधि नवादा नगर

जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला और पुलिस पदाधिकारी को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश के मामले में नवादा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर कुल 28 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में महिलाएं भी शामिल हैं. कार्रवाई के दौरान 20 मोटरसाइकिल, दो स्कॉर्पियो और एक ट्रैक्टर जब्त किया गया है.

पंचाने नदी में चल रहा था अवैध खनन

नारदीगंज थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि मधुबन स्थित पंचाने नदी से बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन किया जा रहा है. सूचना पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने पथरा-केशौरिया इलाके में देर रात छापेमारी शुरू की. अभियान के दौरान पुलिस ने देखा कि दो ट्रैक्टर अवैध बालू अनलोड कर भागने का प्रयास कर रहे हैं.

ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश, एएसआइ घायल

पुलिस अवर निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने जब ट्रैक्टर रोकने की कोशिश की, तो चालक ने जान मारने की नीयत से ट्रैक्टर सीधे उन पर चढ़ा दिया. इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल अधिकारी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है. चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है.

छापेमारी और गिरफ्तारी जारी

घटना के बाद नारदीगंज थाना कांड संख्या 158/26 दर्ज कर पुलिस ने सघन छापेमारी की. गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पुलिस ने सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. वहीं, मामले में फरार अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel