बुंडू. एमबी स्कूल, बुंडू में शनिवार को छात्रों एवं शिक्षकों के लिए अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम एवं फायर डेमो का सफल आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा अधिकारी ने छात्रों को बताया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय शांत रहना चाहिए और तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाना चाहिए उन्होंने गैस सिलिंडर, विद्युत उपकरणों एवं अन्य ज्वलनशील वस्तुओं के उपयोग में सावधानी बरतने की महत्वपूर्ण जानकारी दी. कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाचार्या जाहिदा कौसर, शिक्षक दीपक कुमार, बिपिन कुमार, जमील अंसारी, अभिषेक कुमार, दिनेश महतो, ज्योति , बेनजीर, दीप्ति , फरहा, नरगिस, निशा व छात्रगण मौजूद थे.