[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल एएनएम छात्राओं ने स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

एएनएम छात्राओं ने स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

0
एएनएम छात्राओं ने स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

– पोषण दिवस पर सदर अस्पताल में नुक्कड़ नाटक का आयोजन सुपौल. पोषण दिवस के अवसर पर शनिवार को सदर अस्पताल के ओपीडी परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. एएनएम छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया. नाटक के माध्यम से छात्राओं ने बेहद प्रभावशाली तरीके से बताया कि आज के समय में गलत खानपान और अनियमित जीवनशैली किस तरह लोगों को बीमारियों की ओर धकेल रही है. छात्राओं ने हेल्दी और अनहेल्दी भोजन के बीच अंतर को सरल भाषा में समझाते हुए लोगों को बताया कि रोजमर्रा के आहार में हरी सब्जियां, फल, दाल, दूध और पौष्टिक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करना जरूरी है. जंक फूड, अधिक तला-भुना और पैक्ड खाद्य पदार्थों से दूरी बनानी चाहिए. बताया कि अलग-अलग उम्र के लोगों के लिए भोजन का सही समय और मात्रा कितनी महत्वपूर्ण होती है. बच्चों, युवाओं, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों के लिए संतुलित आहार की जरूरत को भी विस्तार से बताया. समय पर भोजन करने, साफ-सफाई का ध्यान रखने और पर्याप्त पानी पीने की आदत पर भी जोर दिया. नुक्कड़ नाटक में एएनएम की छात्रा अंशु कुमारी, साक्षी, चांदनी, राधा, उज्जवला, सेजल, निशा, ऋतु प्रिया, सताक्षी, निर्मला सहित अन्य छात्राओं ने अपने अभिनय से लोगों का ध्यान आकर्षित किया और संदेश को प्रभावी ढंग से पहुंचाया. मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक बालकृष्ण चौधरी, डॉ ठाकुर प्रसाद, डॉ पंकज कुमार, डॉ रूबी, अभिषेक कुमार, अस्पताल प्रबंधक अभिनव आनंद सहित स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel