[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड खूंटी सोनाहातू में लोक अदालत कल, सभी तरह के सुलहनीय मामले का होगा निपटारा

सोनाहातू में लोक अदालत कल, सभी तरह के सुलहनीय मामले का होगा निपटारा

0
सोनाहातू में लोक अदालत कल, सभी तरह के सुलहनीय मामले का होगा निपटारा

प्रतिनिधि, सोनाहातू

जींतू पंचायत सचिवालय भवन में गुरुवार को जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बाल श्रम, बाल अपराध, नशा उन्मूलन, मोटर वाहन दुर्घटना, पीड़ित मुआवजा आदि पर चर्चा की गयी. बताया गया कि नशा से धन और तन दोनों का नाश होता है. पीएलवी आशीकराज महतो और आरती कुमारी ने निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने और फॉर्म भरने के बारे में बताया. विधिक सेवा के हकदार कौन हैं और महिलाओं और बच्चों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची की ओर से किस प्रकार की सहायता मुहैया करायी जाती है, इसकी जानकारी लोगों को दी गयी. मोटर वाहन दुर्घटना में मुआवजा प्राप्त करने के बारे में जानकारी दी. बाल विवाह, बाल मजदूरी, शिक्षा के अधिकार और इसके प्रोविजन के बारे में चर्चा की गयी. दुष्कर्म पीड़िता को प्राप्त मुआवजा के बारे में जानकारी दी गयी.

राष्ट्रीय लोक अदालत आठ मार्च को :

आठ मार्च को आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में पीएलवी ने जानकारी दी. उन्होंने कहा कि न्यायालय में कोई भी वाद लंबित है, तो राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन अपने वादों का निबटारा करा सकते हैं. समय व धन की बचत होगी. आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी आपराधिक सुलहनीय मामले, दीवानी से संबंधित मामले, श्रम से संबंधित वाद, वैवाहिक वाद, पारिवारिक वाद, उत्पाद से संबंधित मामले, चेक बाउंस के मामले, वन विभाग के मामले, बिजली से संबंधित मामले, ट्रैफिक चालान से संबंधित मामले साथ ही साथ भूमि अधिग्रहण, मोटरयान, माप-तौल से संबंधित वाद व वैवाहिक से संबंधित मामलों को चिह्नित करके पक्षकारों को नोटिस भेजा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel