[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Omar Abdullah on PoK: पीओके पर उमर अब्दुल्ला ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘क्या हमने उन्हें कभी रोका’

Omar Abdullah on PoK: पीओके पर उमर अब्दुल्ला ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘क्या हमने उन्हें कभी रोका’

0
Omar Abdullah on PoK: पीओके पर उमर अब्दुल्ला ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘क्या हमने उन्हें कभी रोका’
Omar Abdullah,file photo

Omar Abdullah on PoK: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में सीएम उमर अब्दुल्ला ने पीओके को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर के हालिया बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि “विदेश मंत्री ने कहा है कि वे कश्मीर का हिस्सा (पीओके) वापस लाएंगे. क्या हमने उन्हें कभी रोका? यदि केंद्र सरकार इसे वापस ला सकते हैं, तो अभी करें. एक हिस्सा पाकिस्तान के पास है, लेकिन दूसरा हिस्सा चीन के पास है, कोई उस बारे में बात क्यों नहीं करता?”. अब्दुल्ला ने कहा कि चीन ने जो हिस्सा कब्जे में कर रखा है उसे भी वापस लाएं.

करगिर युद्ध का किया जिक्र

अपने भाषण में उमर अब्दुल्ला ने कारगिल युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय अच्छा मौका था, भारत सरकार पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को वापस ले सकती थी. केंद्र सरकार को पीओके वापस लेने से किसी ने नहीं रोका है. उमर ने कहा कि हमें इसका वो हिस्सा भी लेना चाहिए जिस पर चीन ने कब्जा जमाया हुआ है.

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की थी टिप्पणी

इससे पहले भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने बुधवार को लंदन में चैथम हाउस थिंक-टैंक के एक सत्र को संबोधित करते हुए कहा था कि कश्मीर विवाद का समाधान “कश्मीर के चुराए गए हिस्से की वापसी के बाद होगा, जो अवैध रूप से पाकिस्तान के कब्जे में है.” ब्रिटेन की यात्रा पर पहुंचे जयशंकर ने चैथम हाउस में आयोजित कार्यक्रम में कहा “अनुच्छेद-370 को हटाना पहला कदम था, कश्मीर में विकास, आर्थिक गतिविधियों और सामाजिक न्याय को बहाल करना दूसरा कदम था. बहुत अधिक मतदान के साथ चुनाव कराना तीसरा कदम था.”

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : झारखंड की इकलौती लिस्टेड कंपनी की कहानी: जहां कहीं कोई सोच नहीं सकता, उस गांव में कैसे पहुंचा म्यूचुअल फंड

पाकिस्तान ने दी प्रतिक्रिया

विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान के बाद पाकिस्तान की ओर से प्रतिक्रिया आई है. पाकिस्तान ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की टिप्पणी को बेबुनियाद कहा है. पाकिस्तान ने इस मुद्दे के समाधान की मांग की है. पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता शफकत अली खान ने अपनी मीडिया से बात करते हुए कहा कि जयशंकर की टिप्पणी को खारिज कर दिया. साथ ही कश्मीर के उस हिस्से को खाली करने को कहा जिस पर उसने कब्जा कर रखा है. खान ने कहा “आजाद जम्मू-कश्मीर के बारे में बेबुनियाद दावे करने के बजाय भारत को पिछले 77 सालों से अपने कब्जे में रखे गए जम्मू-कश्मीर के एक बड़े क्षेत्र को खाली कर देना चाहिए.”

Previous article वाह! लड़की के सामने ऐसा अंग्रेजी कौन बोलता है भाई, Video देखकर लोट-पोट हो जाएंगे आप
Next article सोनाहातू में लोक अदालत कल, सभी तरह के सुलहनीय मामले का होगा निपटारा
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel