[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya झारखण्ड झारखंड में ओबीसी आरक्षण के आधार पर होंगे पंचायत चुनाव, पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय ने कही ये बात

झारखंड में ओबीसी आरक्षण के आधार पर होंगे पंचायत चुनाव, पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय ने कही ये बात

0
झारखंड में ओबीसी आरक्षण के आधार पर होंगे पंचायत चुनाव, पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय ने कही ये बात
झारखंड की पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह. फाइल फोटो.

रांची से मनोज सिंह की रिपोर्ट

Jharkhand Panchayat Election: झारखंड में आगामी पंचायत चुनाव तय समय पर ही कराए जाएंगे. राज्य की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने स्पष्ट किया है कि यह चुनाव ओबीसी आरक्षण के आधार पर ही संपन्न होंगे. विधानसभा में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने सरकार का रुख साफ कर दिया.

27 प्रतिशत आरक्षण का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने 27 प्रतिशत आरक्षण का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को सबसे पहले उन्होंने ही विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से उठाया था. इसके बाद सरकार ने इस दिशा में तेजी से पहल की.

विभागीय अधिकारियों को दिए गए निर्देश

मंत्री ने कहा कि इस मामले को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दे दिए गए हैं. पंचायत चुनाव में आरक्षण लागू करने के लिए जरूरी प्रशासनिक और कानूनी प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा किया जा रहा है. सरकार चाहती है कि चुनाव बिना किसी बाधा के समय पर कराए जाएं.

आयोगों की भूमिका अहम

उन्होंने बताया कि झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग और राज्य चुनाव आयोग इस पूरी प्रक्रिया में अहम भूमिका निभा रहे हैं. दोनों संस्थाएं मिलकर आरक्षण से जुड़ी सभी औपचारिकताओं को पूरा करने में जुटी हुई हैं. ताकि चुनाव प्रक्रिया में किसी तरह की अड़चन न आए.

इसे भी पढ़ें: लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, झारखंड के पदाधिकारियों की हुई बैठक

समय पर चुनाव कराने की तैयारी

दीपिका पांडेय सिंह ने दोहराया कि सरकार पंचायत चुनाव समय पर कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. उन्होंने भरोसा जताया कि निर्धारित समय पर चुनाव कराए जाएंगे और इसमें ओबीसी वर्ग को उनका अधिकार सुनिश्चित किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: झारखंड सरकार आम लोगों को देगी स्वास्थ्य की गारंटी, जल्द जारी होगा हेल्थ कार्ड: डॉ इरफान अंसारी

Previous article सब्जी खरीदने से पहले जरूर जान लें ये 6 जरूरी बातें, फ्रेश और केमिकल-फ्री सब्जियां चुनने में होगी आसानी
Next article गढ़बनैली दुर्गापुर में पांच घर जले, रो-रोकर पीड़ित हुए बेहाल
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel