[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya झारखण्ड जमीन रजिस्ट्री पोर्टल खुलने में दिक्कत, झारखंड विधानसभा में उठा मुद्दा तो मंत्रीजी ने दिया समाधान का भरोसा

जमीन रजिस्ट्री पोर्टल खुलने में दिक्कत, झारखंड विधानसभा में उठा मुद्दा तो मंत्रीजी ने दिया समाधान का भरोसा

0
जमीन रजिस्ट्री पोर्टल खुलने में दिक्कत, झारखंड विधानसभा में उठा मुद्दा तो मंत्रीजी ने दिया समाधान का भरोसा
हटिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक नवीन जायसवाल, जिन्होंने विधानसभा में उठाया जमीन रजिस्ट्री पोर्टल का मुद्दा.

Ranchi News: झारखंड में जमीन की रजिस्ट्री करने वाले पोर्टल में तकनीकी खराबी आ गई है, जिसके चलते सही तरीके से काम नहीं आ रहा है. गुरुवार को झारखंड विधानसभा में विधायक नवीन जायसवाल ने इस मुद्दे को उठाया. उनके द्वारा मुद्दा उठाए जाने के बाद संसदीय कार्यमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पोर्टल में आ रही तकनीकी समस्या के समाधान का भरोसा दिया.

नवीन जायसवाल ने सदन में उठाया मुद्दा

विधानसभा के सत्र के दौरान विधायक नवीन जायसवाल ने सदन में सरकार से रजिस्ट्री पोर्टल नहीं खुलने पर सवाल किया. उन्होंने कहा कि मंत्रीजी की ओर से तीन दिन पहले समस्या को दूर कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी रजिस्ट्री पोर्टल ठीक से काम नहीं कर रहा है.

राधाकृष्ण किशोर ने दिया जवाब

उनके इस सवाल के जवाब में संसदीय कार्यमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि इस मामले में रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से बातचीत की गई है. जांच के दौरान पता चला है कि को-ऑपरेटिव सोसायटी की कुछ जमीन पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है और कुछ स्थानों पर जमीन की बंदोबस्ती भी हो गई है.

इसे भी पढ़ें: पलामू के सतबरवा में फूड प्वाइजनिंग से 100 से अधिक ग्रामीण बीमार, शादी के भोज में गए थे खाने

उपायुक्त के साथ बातचीत के बाद दोबारा शुरू होगा पोर्टल

उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री की प्रक्रिया में कुछ तकनीकी परेशानियां पेश हो रही है. इस कारण पोर्टल को फिलहाल शुरू नहीं किया गया है. उन्होंने सदन को बताया कि पिछले 22 से 23 सालों से विधायकों को को-ऑपरेटिव सोसायटीज के जरिए जमीन नहीं दी गई है. उन्होंने कहा कि इस समस्या का निराकरण करने के लिए राजस्व मंत्री, राजस्व सचिव और रांची के उपायुक्त के साथ जल्द ही बैठक की जाएगी और रजिस्ट्री की प्रक्रिया दोबारा शुरू कराई जाएगी.

इसे भी पढ़ें: क्वार्टर में बुलाकर 15 हजार घूस ले रहे थे चंदवारा थाने के दारोगा, एसीबी की टीम ने धर दबोचा

Previous article जिले के प्रारंभिक व मध्य विद्यालयों में वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा शुरू
Next article मैट्रिक-इंटर के परीक्षार्थियों को आ रहा फर्जी कॉल, ‘कम नंबर’ का डर दिखाकर मांगे जा रहे पैसे
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel