[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर जिले के प्रारंभिक व मध्य विद्यालयों में वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा शुरू

जिले के प्रारंभिक व मध्य विद्यालयों में वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा शुरू

0
जिले के प्रारंभिक व मध्य विद्यालयों में वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा शुरू

फोटो 2परीक्षा देते छात्र-छात्राएं पहली पाली में वर्ग तीन से आठ तक पर्यावरण व सामाजिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित दूसरी पाली में कक्षा एक व दो के बच्चों की हिंदी व उर्दू विषय की मौखिक परीक्षा भभुआ नगर. जिले के सभी सरकारी व सरकारी मान्यता प्राप्त प्रारंभिक तथा मध्य विद्यालयों में गुरुवार से वर्ग एक से आठ तक के छात्रों की वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा प्रारंभ हो गयी. इस परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं. शिक्षा विभाग द्वारा परीक्षा को लेकर पहले ही सभी विद्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिये गये थे, जिसके अनुसार परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण व व्यवस्थित तरीके से कराया जा रहा है. विद्यालयों में परीक्षा शुरू होते ही सुबह से ही छात्र-छात्राओं की उपस्थिति देखने को मिली. शिक्षक भी परीक्षा संचालन में पूरी तरह सक्रिय नजर आये. वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा के माध्यम से पूरे वर्ष पढ़ाये गये पाठ्यक्रम के आधार पर छात्रों का मूल्यांकन किया जा रहा है. यह परीक्षा 19 मार्च तक दो पालियों में आयोजित की जायेगी. परीक्षा के पहले दिन पहली पाली में वर्ग 3 से 8 तक के छात्रों के लिए पर्यावरण व सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गयी. इस दौरान परीक्षा केंद्र बने विद्यालयों में शांतिपूर्ण वातावरण में छात्रों ने प्रश्नों के उत्तर लिखे. शिक्षकों ने परीक्षा से पहले छात्रों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये व समय पर उत्तर पुस्तिका जमा कराने को कहा. कई विद्यालयों में परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाये रखने के लिए अतिरिक्त शिक्षकों की भी तैनाती की गयी थी, ताकि परीक्षा निष्पक्ष व व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके. वहीं, दूसरी पाली में कक्षा एक व दो के छात्रों के लिए हिंदी व उर्दू विषय की मौखिक परीक्षा आयोजित की गयी. छोटे बच्चों की परीक्षा को ध्यान में रखते हुए शिक्षकों ने सरल तरीके से प्रश्न पूछकर उनका मूल्यांकन किया. इस दौरान बच्चों से वर्णमाला, शब्द पढ़ना, छोटे-छोटे वाक्य बोलना व पाठ से जुड़े सामान्य प्रश्न पूछे गये. बच्चों ने भी उत्साह के साथ प्रश्नों के उत्तर दिये. कई विद्यालयों में बच्चों की घबराहट कम करने के लिए शिक्षकों ने उन्हें पहले समझाया व सहज माहौल में परीक्षा ली. = शिक्षा विभाग ने दिये परीक्षा संचालन के निर्देश शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा को लेकर सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को पहले ही दिशा-निर्देश जारी किये गये थे. निर्देश के अनुसार परीक्षा का आयोजन समयबद्ध व पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है. इस संबंध में जानकारी देते हुए डीपीओ समग्र शिक्षा अभियान विकास कुमार डीएन ने बताया कि वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा के परिणाम के आधार पर छात्रों को अगली कक्षा में प्रोन्नत किया जायेगा. इसलिए सभी विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये. शिक्षा विभाग के अनुसार परीक्षा 19 मार्च तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगी. विभागीय अधिकारी भी समय-समय पर विद्यालयों का निरीक्षण कर परीक्षा की स्थिति का जायजा लेंगे, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel