[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya झारखण्ड झारखंड हाईकोर्ट का फैसला, बुजुर्गों की संपत्ति पर बेटा-बहू का जबरन अधिकार नहीं

झारखंड हाईकोर्ट का फैसला, बुजुर्गों की संपत्ति पर बेटा-बहू का जबरन अधिकार नहीं

0
झारखंड हाईकोर्ट का फैसला, बुजुर्गों की संपत्ति पर बेटा-बहू का जबरन अधिकार नहीं
रामगढ़ के बुजुर्ग की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला.

High Court Decision: झारखंड हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला देते हुए कहा है कि बुजुर्ग लोगों की संपत्ति और शांतिपूर्ण जीवन की रक्षा करना कानून का उद्देश्य है. अदालत ने स्पष्ट किया कि बुजुर्ग माता-पिता के स्व अर्जित मकान में बेटा और बहू जबरन नहीं रह सकते, यदि उनके कारण माता-पिता को मानसिक या शारीरिक प्रताड़ना हो रही हो. हाईकोर्ट ने उपायुक्त रामगढ़ का 23 फरवरी 2024 के आदेश को रद्द कर दिया और बुजुर्ग दंपति की याचिका को स्वीकार कर लिया.

माता-पिता के साथ रहें या सौंप दें मकान: हाईकोर्ट

हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राजेश कुमार ने अपने आदेश में कहा है कि यह संपत्ति वरिष्ठ नागरिकों की स्व अर्जित संपत्ति है. कानून का उद्देश्य बुजुर्गों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण जीवन देना है. बेटा-बहू का अधिकार केवल उत्तराधिकार पर आधारित है, तत्काल स्वामित्व पर नहीं. यदि साथ रहना संभव नहीं है, तो मकान वरिष्ठ नागरिकों को ही सौंपा जाना चाहिए.

दुर्व्यवहार करने पर बुजुर्गों के साथ रहने का हक नहीं

कोर्ट ने यह भी कहा कि बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार होने पर बेटा-बहू को घर में रहने का अधिकार नहीं है. हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के एक निर्णय का उल्लेख करते हुए कोर्ट ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को जीवन के अंतिम चरण में सम्मान और सुरक्षा मिलनी चाहिए.

क्या है मामला

रामगढ़ जिले के निवासी लखन लाल पोद्दार (75 वर्ष) और उनकी पत्नी उमा रानी पोद्दार (72 वर्ष) ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी. उनका आरोप था कि उनका बेटा जितेंद्र पोद्दार और बहू रितु पोद्दार उन्हें परेशान करते हैं और घर में शांतिपूर्वक रहने नहीं देते. माता-पिता ने पहले वर्ष 2022 के मेंटेनेंस के तहत एसडीएम के सामने आवेदन दिया था.

इसे भी पढ़ें: देवघर के बैद्यनाथ मंदिर में देर रात की गई चतुष्प्रहरी पूजा, बाबा को सिंदूर किया गया दान

रामगढ़ उपायुक्त ने बेटे-बहू के पक्ष में दिया था फैसला

एसडीएम ने 23 नवंबर 2022 को आदेश देते हुए बेटे और बहू को मकान खाली करने का निर्देश दिया था. इसके बाद बेटे-बहू ने हाइकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे बाद में अपील के लिए उपायुक्त रामगढ़ के सामने भेजा गया. उपायुक्त ने 23 फरवरी 2024 को एसडीएम के आदेश में संशोधन करते हुए बेटे-बहू के पक्ष में फैसला दे दिया था, जिसे बुजुर्ग माता-पिता ने हाइकोर्ट में चुनौती दी थी.

इसे भी पढ़ें: बड़कागांव के बाबूपारा में वृद्ध दंपति की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Previous article 5,000 रुपए महीना पेंशन और टैक्स में छूट, जानें कैसे उठाएं इस सरकारी योजना का लाभ
Next article मौसम चाहे कोई भी हो, घर बैठे पाएं इस हफ्ते का पूरा OTT एंटरटेनमेंट, लिस्ट जानें
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel