[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Web Series मौसम चाहे कोई भी हो, घर बैठे पाएं इस हफ्ते का पूरा OTT एंटरटेनमेंट, लिस्ट जानें

मौसम चाहे कोई भी हो, घर बैठे पाएं इस हफ्ते का पूरा OTT एंटरटेनमेंट, लिस्ट जानें

0
मौसम चाहे कोई भी हो, घर बैठे पाएं इस हफ्ते का पूरा OTT एंटरटेनमेंट, लिस्ट जानें
16 से 22 फरवरी की ओटीटी रिलीजेज, फोटो- इंस्टाग्राम

OTT Releases This Week: फरवरी के तीसरे हफ्ते में बदलते मौसम के बीच OTT प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट की बौछार देखने को मिल रही है. कभी ठंड, कभी धूप- आपके मूड के हिसाब से इस हफ्ते हर मूड के लिए सस्पेंस, रोमांस, थ्रिलर या कॉमेडी का मजा घर बैठे उपलब्ध है. आइए जानें 16 फरवरी से 22 फरवरी तक रिलीज होने वाली फिल्मों और वेबसीरीज की पूरी लिस्ट.

56 डेज – 18 फरवरी (Prime Video)

सस्पेंस और रोमांस से भरी 56 डेज कैथरीन रयान हॉवर्ड की बेस्ट-सेलिंग किताब पर आधारित है. डव कैमरून की सियारा वाइस और अवन जोगिया की ऑन-स्क्रीन कैमिस्ट्री सुपरमार्केट में अचानक हुई मुलाकात के बाद शुरू होती है. कहानी तब और ट्विस्ट लेती है जब 56 दिन बाद होमिसाइड इन्वेस्टिगेटर ओलिवर के फ्लैट में हत्या की लाश मिलती है. दो टाइमलाइन और छिपे हुए राज कहानी को और रोमांचक बनाते हैं.

बीइंग गॉर्डन रामसे – 18 फरवरी (Netflix)

दुनिया भर में मशहूर शेफ गॉर्डन रैमसे की छह पार्ट डॉक्यूमेंट्री बीइंग गॉर्डन रामसे में वह अपने जीवन और करियर के अनकहे पहलुओं को पूरी ईमानदारी के साथ दिखाते हैं. इसमें रैमसे अपने £20 मिलियन का इस्तेमाल करके लंदन के ऐतिहासिक 22 बिशप्सगेट स्काईस्क्रेपर में पांच बड़े कुकिंग एक्सपीरियंस शुरू करते हैं.

तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी – 19 फरवरी (Prime Video)

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे स्टारर तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी रोमांटिक ड्रामा है. क्रोएशिया में यॉट क्रूज़ पर उनका रोमांस शुरू होता है, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों और भावनात्मक टकराव के कारण उनकी लव स्टोरी में मुश्किलें आती हैं. जैकी श्रॉफ और चांदनी भाभड़ा भी अहम भूमिका में हैं.

लकी: द सुपर स्टार – 20 फरवरी (JioHotstar)

तमिल कॉमेडी-ड्रामा लकी: द सुपर स्टार उदय महेश द्वारा डायरेक्ट की गई है. यह कहानी एक शरारती, टैलेंटेड पपी और उसके एडवेंचरस सफर के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में जी.वी. प्रकाश कुमार, हेशाम अब्दुल वहाब, कोवई सरला और देवदर्शिनी जैसे कलाकार हैं.

राक्षस – 20 फरवरी (ZEE5)

साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर राक्षस में सब-इंस्पेक्टर हनमप्पा (विजय राघवेंद्र) नॉर्थ कर्नाटक के सवादत्ती गांव में हुई भयानक हत्याओं की जांच करता है. सात पार्ट की यह सीरीज धार्मिक विश्वास, पौराणिक कथाओं और अंधविश्वास से भरपूर है.

कैनेडी – 20 फरवरी (ZEE5)

अनुराग कश्यप की लिखित और डायरेक्टेड नियो-नॉयर थ्रिलर केनेडी उदय शेट्टी की कहानी है. राहुल भट ने इसे निभाया है. यह पूर्व हाई-रैंकिंग पुलिस ऑफिसर अब मुंबई में खूनी कॉन्ट्रैक्ट किलर के रूप में छिपा रहता है और भ्रष्ट पुलिस कमिश्नर रशीद खान के लिए हत्याएं करता है.

यह भी पढ़ें: बॉर्डर 2, ओ रोमियो, तू या मैं या मर्दानी 3: वर्ल्डवाइड कौन पास, कौन फेल?

Banner 2 .Jpg 7
मौसम चाहे कोई भी हो, घर बैठे पाएं इस हफ्ते का पूरा ott एंटरटेनमेंट, लिस्ट जानें 3
Previous article झारखंड हाईकोर्ट का फैसला, बुजुर्गों की संपत्ति पर बेटा-बहू का जबरन अधिकार नहीं
Next article क्वालिटी वाल्स की बाजार में सुस्त एंट्री, HUL से अलग होने के बाद शेयर में गिरावट
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel