[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जामताड़ा जामताड़ा: बुजुर्ग को ट्रक ने मारी टक्कर, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम 

जामताड़ा: बुजुर्ग को ट्रक ने मारी टक्कर, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम 

0
जामताड़ा: बुजुर्ग को ट्रक ने मारी टक्कर, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम 
एक्सीडेंट सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

जामताड़ा से निकेश कुमार की रिपोर्ट

Jamtara News: गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य सड़क पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में सूप-डलिया विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के बगतरपा मोड़ के पास सुबह करीब 11 बजे की है. हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे और दोषी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. 

तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर 

जानकारी के अनुसार शहरपुर गांव निवासी कासिम मियां (60 वर्ष) बांस से बने सूप और डलिया बेचकर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए. 

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल 

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया. चिकित्सकों के अनुसार कासिम मियां के सिर में गंभीर चोट लगी है और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. 

Image 510
जामताड़ा: बुजुर्ग को ट्रक ने मारी टक्कर, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम  3

मुआवजे और कार्रवाई की मांग पर सड़क जाम 

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे. उन्होंने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने तथा ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम होने से कुछ समय तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही. 

मौके पर पहुंची पुलिस

इधर, सूचना मिलने पर नारायणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस द्वारा आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है. समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम हटाने और स्थिति सामान्य करने की कोशिश जारी थी. 

ये भी पढ़ें: राशन नहीं उठानेवाले आठ लाख कार्डधारियों के कार्ड होंगे रद्द, झारखंड खाद्य आपूर्ति विभाग का निर्देश

ये भी पढ़ें: झारखंड राज्यसभा चुनाव: नाथवाणी ने बढ़ाई धड़कनें, क्रॉस वोटिंग रोकने को एकजुट होगा महागठबंधन

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel