[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर कैमूर में किसानों की बढ़ी मुश्किलें, बकायेदारों के खिलाफ बैंक की कार्रवाई शुरू, नीलाम पत्र वाद दर्ज

कैमूर में किसानों की बढ़ी मुश्किलें, बकायेदारों के खिलाफ बैंक की कार्रवाई शुरू, नीलाम पत्र वाद दर्ज

0
कैमूर में किसानों की बढ़ी मुश्किलें, बकायेदारों के खिलाफ बैंक की कार्रवाई शुरू, नीलाम पत्र वाद दर्ज
सांकेतिक तस्वीर

Kaimur News: (राजू कुमार) कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड अंतर्गत करमचट थाना क्षेत्र के पांच बकायेदार किसानों के खिलाफ नीलाम पत्र वाद दायर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. सासाराम-भभुआ सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, भगवानपुर शाखा द्वारा भेजी गई अधियाचना को जिला नीलाम पत्र शाखा, कैमूर ने स्वीकार कर लिया है.

डिसियो को सौंपी गई सुनवाई की जिम्मेदारी

जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी द्वारा जारी पत्रांक-1-01-2026 के अनुसार, इन सभी मामलों की सुनवाई अब जिला सहकारिता पदाधिकारी-सह-नीलाम पत्र पदाधिकारी (डिसियो) को सौंपी गई है. अधियाचना को नियमानुसार पोर्टल पर दर्ज कर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

इन किसानों पर है बकाया राशि

सिसवार गांव के तीन किसानों पर बैंक का ऋण बकाया है-

  • दिनेश कुमार यादव (पिता सरजू यादव) – ₹1,11,644
  • प्रिंस कुमार (पिता संजय सिंह) – ₹1,12,100
  • विंध्याचल कुमार (पिता बिगन कुम्हार) – ₹1,11,642

वहीं कुड़ारी गांव के दो किसानों पर-

  • मोहम्मद शहादत अंसारी (पिता मुस्तकीम अंसारी) – ₹1,11,609
  • मल्लू पासवान (पिता ललित पासवान) – ₹1,12,302

इन सभी पांच किसानों पर कुल बकाया राशि को लेकर नीलाम पत्र वाद दायर किया गया है.

क्या है नीलाम पत्र वाद

सहकारी बैंक से लिए गए ऋण का समय पर भुगतान नहीं करने पर बिहार लोक मांग वसूली अधिनियम के तहत नीलाम पत्र वाद दायर किया जाता है. इस प्रक्रिया में बकाया वसूली के लिए संबंधित व्यक्ति की चल और अचल संपत्ति की कुर्की एवं नीलामी तक की कार्रवाई की जाती है.

नोटिस के बाद भी नहीं हुआ भुगतान

बैंक प्रबंधन के अनुसार, बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद संबंधित किसानों द्वारा ऋण की किस्त जमा नहीं की गई. इसी कारण मजबूरी में कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है.

सुनवाई के बाद हो सकती है कुर्की-नीलामी

डिसियो द्वारा सभी मामलों में संबंधित किसानों को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाएगा. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आगे कुर्की और नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

Whatsapp Image 2026 06 13 At 10.59.55 Am 58
फोटो पर क्लिक कर रजिस्टर करें

अन्य बकायेदारों के लिए संदेश

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई अन्य ऋणधारकों के लिए भी एक संदेश है कि समय पर ऋण नहीं चुकाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: कैमूर के मोहनिया में खौफनाक वारदात: चलती स्कॉर्पियो से युवक को फेंक फरार हुए बदमाश, युवक की हालत गंभीर

Previous article जामताड़ा: बुजुर्ग को ट्रक ने मारी टक्कर, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम 
Next article वृषभ राशिफल 15 जून 2026: आज धन लाभ के प्रबल योग, मिल सकता है रुका हुआ धन
Avatar Of Ragini Sharma
मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel