[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जामताड़ा जमीन के टुकड़े ने 2 भाइयों को बनाया ‘जानी दुश्मन’, जामताड़ा के नरायणपुर में खूब चले लात-घूंसे और ईंट-पत्थर

जमीन के टुकड़े ने 2 भाइयों को बनाया ‘जानी दुश्मन’, जामताड़ा के नरायणपुर में खूब चले लात-घूंसे और ईंट-पत्थर

0
जमीन के टुकड़े ने 2 भाइयों को बनाया ‘जानी दुश्मन’, जामताड़ा के नरायणपुर में खूब चले लात-घूंसे और ईंट-पत्थर
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

जामताड़ा से निकेश कुमार की रिपोर्ट

Jamtara Crime News, जामताड़ा : जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड परिसर में गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब महज पांच डिसमिल जमीन विवाद में दो चचेरे भाई सरेआम आपस में भिड़ गए. बहस ज्यादा बढ़ने ये लड़ाई खूनी खराबे में बदल गई. परिसर के भीतर दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे और ईंट-पत्थर चलने लगे, जिससे वहां मौजूद आम लोगों और सरकारी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया.

चिहूटिया गांव के शेख नूर और जुबेर शेख में था पुराना विवाद

जानकारी के अनुसार, नारायणपुर प्रखंड के चिहूटिया गांव के रहने वाले शेख नूर और उसके चचेरे भाई जुबेर शेख के बीच पांच डिसमिल जमीन को लेकर लंबे समय से मुकदमा और विवाद चल रहा है. इस मामले को लेकर पहले भी स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है. गुरुवार को दोनों भाई किसी निजी काम से प्रखंड कार्यालय आए थे, जहां आमना-सामना होते ही विवाद भड़क उठा.

Also Read: निशा उरांव ने धार्मिक और सांस्कृतिक अधिकारों के संरक्षण की उठाई मांग, लोहरदगा डीसी को सौंपा ज्ञापन

दोनों भाइयों ने एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

घटना को लेकर दोनों भाइयों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं. शेख नूर का आरोप है कि उसने जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत से जुड़े एक आवेदन के बारे में चचेरे भाई से पूछताछ की तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया. जबकि दूसरे भाई जुबेर शेख का कहना है कि उसके पिता के हिस्से की पैतृक जमीन को उसके भाई शेख नूर ने गलत तरीके से बेच दिया है. जब उसने इस धोखाधड़ी का विरोध किया, तो शेख नूर ने मारपीट शुरू कर दी.

बीच-बचाव करने उतरे लोग, पुलिस दोनों को ले गई थाने

इस हिंसक झड़प में एक पक्ष का व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसके सिर पर गहरी चोट आई है और खून बहने लगा. परिसर में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों और कर्मियों ने तुरंत बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया. सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने ले गई.

क्या कहती है पुलिस?

नारायणपुर थाना पुलिस के अनुसार, घायल शख्स का तुरंत नजदीकी अस्पताल में उपचार कराया गया है. मामला पारिवारिक और जमीन विवाद से जुड़ा है. पुलिस दोनों पक्षों से लिखित आवेदन (FIR) प्राप्त होने का इंतजार कर रही है, जिसके बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

Also Read: योग दिवस पर रविवार को भी खुले रहेंगे झारखंड के सरकारी स्कूल, लाखों स्टूडेंट्स होंगे शामिल 

Previous article 5 साल पुराना स्मार्टफोन चला रहे, तो अपने साथ बड़ा खतरा लेकर घूम रहे हैं आप
Next article फीफा वर्ल्ड कप 2026: ऑस्ट्रिया के फ्लोरियन विगेले रचेंगे इतिहास, 96 साल में पहली बार बनेगा यह रिकॉर्ड
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel