[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports फीफा वर्ल्ड कप 2026: ऑस्ट्रिया के फ्लोरियन विगेले रचेंगे इतिहास, 96 साल में पहली बार बनेगा यह रिकॉर्ड

फीफा वर्ल्ड कप 2026: ऑस्ट्रिया के फ्लोरियन विगेले रचेंगे इतिहास, 96 साल में पहली बार बनेगा यह रिकॉर्ड

0
फीफा वर्ल्ड कप 2026: ऑस्ट्रिया के फ्लोरियन विगेले रचेंगे इतिहास, 96 साल में पहली बार बनेगा यह रिकॉर्ड
फ्लोरियन विगेले (फोटो- सोशल मीडिया )

FIFA World Cup 2026 : अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की संयुक्त मेजबानी में 11 जून से शुरू होने जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल 19 जुलाई को खेला जाएगा. 48 टीमों की मौजूदगी वाला यह टूर्नामेंट कई नए रिकॉर्ड का गवाह बनने वाला है. इनमें सबसे खास रिकॉर्ड ऑस्ट्रिया के गोलकीपर फ्लोरियन विगेले के नाम दर्ज हो सकता है. 6 फीट 9.5 इंच (2.05 मीटर) लंबे विगेले वर्ल्ड कप के 96 साल के इतिहास में सबसे लंबे खिलाड़ी बन जाएंगे.

वर्ल्ड कप में बनेगा अनोखा रिकॉर्ड

विगेले चेक गणराज्य के क्लब विक्टोरिया प्लजेन के लिए खेलते हैं और हाल ही में ऑस्ट्रियाई राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं. उनकी लंबाई मौजूदा रिकॉर्डधारी नीदरलैंड्स के गोलकीपर एंड्रीस नोपर्ट (2.03 मीटर) से भी ज्यादा है. इससे पहले इंग्लैंड के पीटर क्राउच (2.01 मीटर) और स्वीडन के ज्लाटन इब्राहिमोविच (1.95 मीटर) भी वर्ल्ड कप के सबसे लंबे खिलाड़ियों की सूची में शामिल रहे हैं.

सिर्फ एक इंटरनेशनल मैच का अनुभव

दिलचस्प बात यह है कि विगेले ने अब तक ऑस्ट्रिया के लिए केवल एक अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला है. उन्होंने मार्च में घाना के खिलाफ फ्रेंडली मैच में डेब्यू किया था. फिलहाल वह अलेक्जेंडर श्लागर और पैट्रिक पेंट्ज के बाद टीम के तीसरे गोलकीपर हैं, लेकिन वर्ल्ड कप स्क्वॉड में शामिल होकर उन्होंने पहले ही सुर्खियां बटोर ली हैं.

अर्जेंटीना वाले ग्रुप में ऑस्ट्रिया

48 टीमों वाले इस विश्व कप में ऑस्ट्रिया को ग्रुप-जे में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना, अल्जीरिया और जॉर्डन के साथ रखा गया है. नए फॉर्मेट में 12 ग्रुप बनाए गए हैं और तीसरे स्थान पर रहने वाली आठ सर्वश्रेष्ठ टीमें भी नॉकआउट दौर में पहुंचेंगी. ऐसे में हर मुकाबला अहम होगा, जबकि फ्लोरियन विगेले की मौजूदगी इस वर्ल्ड कप को एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड देने के लिए तैयार है.

यह भी पढ़ें: ‘सीर सीर’ गाने पर नोरा फतेही का डांस, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel