मानगो में युवक से छिनतई, दो गिरफ्तार

मानगो में मोबाइल छिनतई में दो गिरफ्तार

By Prabhat Khabar News Desk | April 26, 2024 10:17 PM

जमशेदपुर. मानगो गोलचक्कर के पास गुरुवार को ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी लख्खी मंडी से दो युवकों ने मोबाइल की छिनतई कर ली. शिकायत पर पुलिस ने उलीडीह कालिंदी बस्ती निवासी आकाश कालिंदी और मुंशी मोहल्ला निवासी मो. शाकिर उर्फ बत्तख बच्चा को गिरफ्तार किया. पुलिस ने छिनतई की मोबाइल भी बरामद की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है