[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जमशेदपुर नए एसएसपी के आते ही अपराधियों ने दी चुनौती, जमशेदपुर में युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला

नए एसएसपी के आते ही अपराधियों ने दी चुनौती, जमशेदपुर में युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला

0
नए एसएसपी के आते ही अपराधियों ने दी चुनौती, जमशेदपुर में युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला
अपराधियों के हमले में घायल जमशेदपुर का असीम. फोटो: प्रभात खबर

जमशेदपुर से संजीव भारद्वाज की रिपोर्ट

Jamshedpur News: लौहनगरी जमशेदपुर में अपराधियों के हौसले एक बार फिर से बुलंद नजर आ रहे हैं. जिले में नए वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के पदभार ग्रहण करते ही अपराधियों ने पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए एक बार फिर चापड़बाजी की सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया है. इस बार बेखौफ बदमाशों ने टेल्को थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला कर उसका पर्स लूट लिया है.

रात 12 बजे बाइक सवार पर चापड़ से हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार देर रात की है. बिरसानगर जोन नंबर-1बी के रहने वाले अशीम बनर्जी रात करीब 12 बजे मानगो से अपनी बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान टेल्को थाना क्षेत्र के तार कंपनी रोड के समीप पीछे से आ रहे तीन अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें अपना निशाना बनाया. अपराधियों ने चलती बाइक पर ही अशीम पर चापड़ से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया.

बचाव करने में दोनों हाथ जख्मी

अचानक हुए इस जानलेवा हमले से बचने के लिए अशीम ने अपनी बाइक रोक दी. उन्होंने अपने दोनों हाथों से चापड़ के वार को रोकने का भरपूर प्रयास किया, जिसके कारण उनके दोनों हाथ बुरी तरह जख्मी हो गए. इसी बीच अपराधियों ने मौका पाकर अशीम का पर्स छीन लिया और रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए वहां से तेजी से फरार हो गए.

टीएमएच में इलाज जारी

वारदात के तुरंत बाद इलाके में गश्त कर रही पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लहूलुहान अशीम को सबसे पहले टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें टीएमएच रेफर कर दिया. फिलहाल टीएमएच में उनका इलाज जारी है. चिकित्सकों के मुताबिक, चापड़ के वार से उनके दोनों हाथ काफी कट गए हैं और अब उन्हें ठीक करने के लिए हाथों की प्लास्टिक सर्जरी करनी पड़ेगी.

इसे भी पढ़ें: दुमका और गोड्डा कोर्ट पर हमले की धमकी से हड़कंप, स्पीड पोस्ट से भेजे गए पत्र के बाद हाई अलर्ट

कानून-व्यवस्था की खुली पोल

लगातार हो रही चापड़बाजी की इन घटनाओं ने शहर की कानून-व्यवस्था की पूरी तरह से पोल खोल कर रख दी है. नए एसएसपी के आने के बाद हुई इस दुस्साहसिक वारदात से यह साफ हो गया है कि अपराधियों में पुलिस का कोई खौफ नहीं है. फिलहाल पुलिस मामले की सघन जांच में जुट गई है और फरार हमलावरों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु गैस रिसाव घटना के बाद सकुशल लौटे पश्चिमी सिंहभूम के 14 श्रमिक, चक्रधरपुर में स्वागत

Previous article उत्तराखंड में भारी बारिश, 5 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट; बद्रीनाथ और केदारनाथ मार्ग प्रभावित
Next article हाजीपुर में 5 जुलाई को रामविलास पासवान की 80वीं जयंती मनाई जाएगी, मुख्य अतिथि होंगे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel