[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National उत्तराखंड में भारी बारिश, 5 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट; बद्रीनाथ और केदारनाथ मार्ग प्रभावित

उत्तराखंड में भारी बारिश, 5 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट; बद्रीनाथ और केदारनाथ मार्ग प्रभावित

0
उत्तराखंड में भारी बारिश, 5 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट; बद्रीनाथ और केदारनाथ मार्ग प्रभावित
भारी बारिश के कारण सड़क पर जलजमाव, फोटो पीटीआई

Uttarakhand Heavy Rain: मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बेहद भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. वहीं, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों के लिए कहीं-कहीं भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है. राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने जिलाधिकारियों को आवश्यक सतर्कता बरतने और एहतियाती उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग और केदारनाथ यात्रा मार्ग प्रभावित

उत्तराखंड में लगातार वर्षा के बीच पहाड़ियों से मलबा और पत्थर गिरने के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग और केदारनाथ यात्रा मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ है. अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए रुद्रप्रयाग जिले में सोनप्रयाग-मुनकटिया मार्ग पर एहतियातन वाहनों और पैदल यात्रियों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई है.

उत्तराखंड में 30 जून को पहुंचा था मानसून

उत्तराखंड में 30 जून को मानसून ने दस्तक दी थी और बुधवार तक यह पूरे प्रदेश में सक्रिय हो गया. इसके बाद से देहरादून सहित कई क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश हो रही है.

पिछले 24 घंटे के दौरान नरेंद्रनगर में 110 मिलीमीटर वर्षा

देहरादून स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान नरेंद्रनगर में 110 मिलीमीटर, धनोल्टी में 100 मिलीमीटर, खटीमा में 85.5 मिलीमीटर, जौलीग्रांट में 80.4 मिलीमीटर, देहरादून में 79.6 मिलीमीटर, मसूरी में 77.8 मिलीमीटर, लक्सर में 73.5 मिलीमीटर, बनबसा में 72 मिलीमीटर, पंतनगर में 70.6 मिलीमीटर, बड़कोट में 65 मिलीमीटर, रुद्रप्रयाग में 64.5 मिलीमीटर, जखोली में 63 मिलीमीटर और यमकेश्वर में 60 मिलीमीटर बारिश हुई.

बारिश के कारण तापमान में गिरावट

बारिश के कारण पूरे प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई. पिछले 24 घंटे के दौरान मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी कम रहा. मौसम केंद्र के अनुसार, बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री कम था. वहीं, गुरुवार को न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है.

ये भी पढ़ें: VIDEO: सड़कें बनीं झील, तैरती दिखीं कारें; भारी बारिश से मुंबई का हाल बेहाल, एक की मौत

Previous article राजस्थान में पटवारी और डिप्टी जेलर की भर्ती जल्द, RSSB CET के लिए नोटिफिकेशन जारी
Next article नए एसएसपी के आते ही अपराधियों ने दी चुनौती, जमशेदपुर में युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel