Jamshedpur News. टाटा स्टील में सेफ्टी कमेटी, ऑनबोर्ड प्रोसेस को लेकर बनी अलग-अलग कमेटी

चीफ टैलेंट राधिका सिंह को लीडर और को-लीडर चीफ रेवेन्यू अवनिश अरुण को बनाया गया

By PRADIP CHANDRA KESHAV | June 8, 2026 8:52 PM

Jamshedpur News.

टाटा स्टील में कई सारी आंतरिक कमेटी का गठन किया गया है. इसके तहत टाटा स्टील के कर्मचारियों को ऑफ बोर्डिंग प्रोसेस की कमेटी बनायी गयी है. इसमें चीफ टैलेंट राधिका सिंह को लीडर और को-लीडर चीफ रेवेन्यू अवनिश अरुण को बनाया गया है.इसके अलावा चीफ स्तर के अधिकारी मृणाल कांति पाल, प्रणव कुमार मिश्रा, रवि मानिक, शुभांशु शेखर पांडा, सुदीप मिश्रा, वरुण बजाज को शामिल किया गया है. इसके अलावा सेफ्टी डिवीजनल इंप्लीमेंटेनेशन कमेटी भी बनायी गयी है. इसके चेयरपर्सन वीपी ऑपरेशन जमशेदपुर चैतन्य भानु होंगे, जबकि चीफ एगलोमरेट्स सुरजीत सिन्हा को वैकल्पिक चेयरपर्सन बनाया गया है. हेड सेफ्टी पूनम शुक्ला को सचिव बनाया गया है. कमेटी में कुल 10 अधिकारी हैं.इस कमेटी में टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबरों को भी शामिल किया गया है. इसमें अमनदीप, अरविंद कुमार यादव, अश्विनी कुमार माथन, चंदन कुमार गुप्ता, डी कृष्णा मूर्ति राजू, गौरव कुमार कैवर्त, गुरशरण सिंह, हरिओम कुमार, मृत्युंजय तुमाक मिश्रा. निखिल कुमार, राकेश कुमार सिंह, संतोष पांडेय को शामिल किया गया है. स्टील प्रोसेसिंग सेंटर इपीसी कांट्रैक्ट व कंसाइनमेंट हैंडिंग एजेंट की कमेटी भी बनायी गयी है. इसमें लीडर चीफ प्रोक्योरमेंट ऑफिसर रंजन कुमार सिन्हा होंगे, जबकि संयोजक हेड एसपीसी राजेश सहगल बनाये गये हैं. इसके वैकल्पिक लीडर चीफ केशरी कुमार होंगे. इसमें कुल 13 अधिकारी को शामिल किया गया है.