Jamshedpur News : डिजिटल साक्षरता कार्यशाला में छात्रों ने सीखे साइबर सुरक्षा के गुर
Jamshedpur News : बिष्टुपुर स्थित श्रीमती केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज में 'डिजिटल साक्षरता एवं डिजिटल वित्तीय साक्षरता' विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया.
By RAJESH SINGH |
February 27, 2026 12:41 AM
Jamshedpur News :
बिष्टुपुर स्थित श्रीमती केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज में ”डिजिटल साक्षरता एवं डिजिटल वित्तीय साक्षरता” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस सत्र में ”हकदर्शक” के विशेषज्ञ अमोल गायकवाड़ ने विद्यार्थियों को डिजिटल दुनिया की बारीकियों से अवगत कराया. उन्होंने सरकारी पोर्टलों के उपयोग, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और डिजिटल दस्तावेज़ सत्यापन के साथ साइबर सुरक्षा के मूल सिद्धांतों पर विस्तृत जानकारी दी. कार्यशाला में 60 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया.
सरकारी योजनाओं और वित्तीय सुरक्षा पर जोर
कार्यशाला के दौरान यूपीआई, नेट बैंकिंग और सुरक्षित ऑनलाइन लेनदेन के प्रति छात्रों को जागरूक किया गया. विशेष रूप से झारखंड सरकार की ”गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना” के लाभ बताये गये. प्राचार्या डॉ. रीता कुमारी ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर और डिजिटल रूप से सशक्त बनाती हैं.
...