बागबेड़ा में आर्म्स एक्ट में फरार आरोपी और सीतारामडेरा में चोर गिरफ्तार

बागबेड़ा पुलिस ने आर्म्स एक्ट में फरार आरोपी बागबेड़ा बजरंग टेकरी निवासी अजय कुमार को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. गिरफ्तार अजय कुमार सब्जी विक्रेता है.

By Prabhat Khabar News Desk | August 7, 2024 10:28 PM

जमशेदपुर :

बागबेड़ा पुलिस ने आर्म्स एक्ट में फरार आरोपी बागबेड़ा बजरंग टेकरी निवासी अजय कुमार को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. गिरफ्तार अजय कुमार सब्जी विक्रेता है. पुलिस के अनुसार अजय कुमार के खिलाफ कोर्ट से वारंट निर्गत था.

सीतारामडेरा : चोरी का आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर.

सीतारामडेरा थाना की पुलिस ने चोरी के आरोप में भुइयांडीह कान्हू भट्ठा निवासी राहुल भुइयां को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस के अनुसार गत मई माह में भुइयांडीह लकड़ी टाल निवासी संजय शर्मा के गोदाम से एल्युमिनियम के सामानों की चोरी हुई थी. उक्त मामले में राहुल भुइयां फरार था. इस मामले में पूर्व में दो आरोपी जेल जा चुके हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है