Jamshedpur News : सिदगोड़ा : किचन में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Jamshedpur News : सिदगोड़ा शिव सिंह बगान में रविवार को बी-51 निवासी सोमा चौधरी के किचन में आग लग गयी. आग लगने से बिल्डिंग में अफरा-तफरी मच गयी.

By RAJESH SINGH | February 16, 2026 12:46 AM

Jamshedpur News :

सिदगोड़ा शिव सिंह बगान में रविवार को बी-51 निवासी सोमा चौधरी के किचन में आग लग गयी. आग लगने से बिल्डिंग में अफरा-तफरी मच गयी. बिल्डिंग के लोग क्वार्टर से बाहर आ गये. सोमा चौधरी का क्वार्टर तीसरे तल्ले पर है. सूचना मिलने पर टाटा स्टील की एक दमकल पहुंची. दमकलकर्मियों ने करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. सोमा चौधरी के अनुसार वह किचन में खाना बना रहीं थीं. जिसके बाद वह दूसरी कमरे में चली गयी. इसी दौरान आग लग गयी. मैंने बुझाने का प्रयास किया. लेकिन नहीं बुझा. जिसके बाद डर से वह क्वार्टर से बाहर निकल गयी.