Jamshedur News. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने सेवानिवृत्त कर्मियों को किया सम्मानित
यूनियन सदैव अपने सेवानिवृत्त कर्मियों के साथ खड़ी है : महामंत्री
By PRADIP CHANDRA KESHAV |
June 8, 2026 8:38 PM
Jamshedur News.
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में सोमवार को मई माह में कंपनी से सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मी अपने परिवारजनों के साथ उपस्थित थे. सबों ने अपने अनुभवों को साझा किया. सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में सैय्यद ताजुद्दीन, अफताब रजा अंसारी, जिउत शर्मा, राजेंद्र प्रसाद, मनमोहन गोप, बी मांझी, विमल कुमार, कृष्णा कुमार प्रसाद, कलीम खान, ओम प्रकाश सिंह, राम प्रवेश सिंह, तर्नी कुमार गोप शामिल हैं. अपने संबोधन में महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि यह सम्मान समारोह सिर्फ औपचारिकता पूरी करने के लिए नहीं आयोजित की जाती है, बल्कि आप सबों के विचारों एवं सुझावों की समीक्षा कर उसे लागू कराने का प्रयास किया जाता है. उन्होंने कहा कि यूनियन सदैव अपने सेवानिवृत्त कर्मियों के साथ खड़ी है. कार्यक्रम में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह सहित तमाम यूनियन पदाधिकारी, कमेटी मेंबर एवं आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया.
...