Ntha Asish tani purty: एचआइएल में खेलने मेरे लिए गौरव की बात : आशीष

हॉकी इंडिया लीग (एचआइएल) 26 जनवरी को संपन्न हो गया. भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में रांची रॉयल्स व कलिंगा लांसर्स के बीच फाइनल मैच खेला गया.

By NESAR AHAMAD | January 28, 2026 11:39 PM

जमशेदपुर. हॉकी इंडिया लीग (एचआइएल) 26 जनवरी को संपन्न हो गया. भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में रांची रॉयल्स व कलिंगा लांसर्स के बीच फाइनल मैच खेला गया. इसमें कलिंगा की टीम विजेता बनी. वहीं, रांची रॉयल्स की टीम में नवल टाटा हॉकी एकेडमी (एनटीएचए) के युवा खिलाड़ी आशीष तानी पूर्ति शामिल थे. आशीष ने बताया कि मेरे लिए यह बहुत गौरव की बात है. मुझे इतने बड़े टूर्नामेंट में दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिला. उनसे काफी कुछ सीखने को मिला. उन्होंने कहा कि भारतीय महिला टीम के पूर्व मुख्य कोच हरिंदर सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेना वास्तव में अद्भुत अनुभव रहा. जिससे मुझे खेल को और अधिक गहराई से समझने में मदद मिली. वहीं, नवल टाटा हॉकी एकेडमी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर गुरमीत सिंह ने कहा कि आशीष की उपलब्धि एकेडमी के और भी कैडेट को प्रेरित करेगा.