अरविंद उरांव बने नये माइनिंग इंस्पेक्टर

माइनिंग इंस्पेक्टर सुनील कुमार के ट्रांसफर होने के बाद से पद रिक्त पड़ा हुआ था.

By Prabhat Khabar News Desk | June 12, 2024 9:16 PM

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला खनन विभाग में बुधवार को नये माइनिंग इंस्पेक्टर अरविंद उरांव ने योगदान देकर कार्यभार संभाला. यहां माइनिंग इंस्पेक्टर सुनील कुमार के ट्रांसफर होने के बाद से यह पद रिक्त पड़ा हुआ था. जबकि झारखंड सरकार में अरविंद उरांव की बहाली होने के बाद मुख्यालय से यह पहली पोस्टिंग की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है