जमशेदपुर. केरला के तिरुवनंतपुरम चल रही 46वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शहर के मास्टर एथलीट अवतार सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किये. 78 वर्षीय अवतार सिंह ने जैवलिन थ्रो में रजत पदक और शॉटपुट में कांस्य पदक हासिल किया. उन्होंने यह दोनों पदक 75 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की स्पर्धाओं में हासिल की. श्याम शर्मा के अलावा झारखंड के रसिक चंद्र हेस्सा ने 90 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया. वहीं, उन्होंने 1500 मीटर दौड़ में भी स्वर्ण पदक जीतकर झारखंड का मान बढ़ाया. विजेता खिलाड़ियों को विजय सिंह, एसके तोमर व अन्य लोगों ने बधाई दी.