[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 30000 रुपये सस्ता हुआ Samsung का ये फ्लैगशिप स्मार्टफोन, Flipkart पर मिल रही गजब की डील

30000 रुपये सस्ता हुआ Samsung का ये फ्लैगशिप स्मार्टफोन, Flipkart पर मिल रही गजब की डील

0
30000 रुपये सस्ता हुआ Samsung का ये फ्लैगशिप स्मार्टफोन, Flipkart पर मिल रही गजब की डील
Samsung Galaxy S24 5G

Flipkart ने Samsung Galaxy S24 5G की कीमत में जबरदस्त कटौती कर दी है. 2024 में लॉन्च हुआ ये फोन वैसे भी एक फ्लैगशिप डिवाइस है और अब इस डील के बाद तो इसे मिस करना यानी मौके हो हाथ से जाना कहना पड़ेगा. खास बात ये है कि ये ऑफर फोन के बेस वेरिएंट पर मिल रहा है, जिसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है. इस मॉडल की लॉन्च कीमत 74,999 रुपये थी, लेकिन अब Flipkart पर ये काफी कम दाम में मिल रहा है. यानी अगर आप फ्लैगशिप फोन लेने का सोच रहे हैं तो ये सही मौका हो सकता है. आइए आपको इस डील की पूरी डिटेल बताते हैं.

Samsung Galaxy S24 5G हुआ सस्ता

Samsung ने Galaxy S24 की कीमत में सीधा 40 परसेंट की कटौती कर दी है. अब ये फोन सिर्फ आपको 44,999 रुपये में मिल रहा है. इस प्राइस पर Galaxy S24 सच में एक काफी दिलचस्प और वैल्यू-फॉर-मनी डील बन जाता है. अब बात कर लेते हैं ऑफर्स की. अगर आपके पास Flipkart का SBI Credit Card है, तो आपको करीब 2,250 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल सकता है. इससे फोन की कीमत और घटकर करीब 42,749 रुपये तक आ जाती है.

ऊपर से Flipkart का एक्सचेंज ऑफर भी है. अगर आप अपना पुराना फोन देते हैं, तो उस पर 37,100 रुपये तक की छूट मिल सकती है. मान लीजिए आपके पुराने फोन की वैल्यू सिर्फ 15,000 रुपये ही निकलती है, तब भी आप Galaxy S24 5G को करीब 29,999 रुपये में घर ला सकते हैं.

Samsung Galaxy S24 5G Price Details
Samsung galaxy s24 5g price details

Samsung Galaxy S24 5G के फीचर्स 

इसमें 6.2-इंच का Dynamic LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो Full HD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. ऊपर से Corning Gorilla Glass Victus 2 की प्रोटेक्शन है.

फोन Android 14 पर चलता है और अंदर Exynos 2400 चिपसेट दिया गया है, जो रोजमर्रा के काम हों या गेमिंग, सब कुछ स्मूद तरीके से हैंडल कर लेता है. RAM 8GB मिलती है और स्टोरेज की टेंशन भी नहीं, क्योंकि इसमें 512GB तक का ऑप्शन है.

कैमरा की बात करें तो पीछे ट्रिपल कैमरा सेटअप है. 50MP का मेन कैमरा, 10MP का टेलीफोटो लेंस और 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा. फोन का एल्यूमिनियम फ्रेम हाथ में पकड़ते ही प्रीमियम फील देता है, बिल्कुल भी सस्ता या कमजोर नहीं लगता.

बजट 2026 पर प्रभात खबर की खास पेशकश

बिहार-झारखंड के टॉप एक्सपर्ट्स के साथ बजट-26 की हर परत का विश्लेषण
बिहार-झारखंड के टॉप एक्सपर्ट्स के साथ बजट-26 की हर परत का विश्लेषण

बजट 2026 से जुड़ी हर अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें: Honor Robot Phone: रोबोट वाला स्मार्टफोन इस दिन होगा लॉन्च

Previous article संकट मोचन हनुमान मंदिर में सात को मनाया जायेगा प्रथम वार्षिकोत्सव
Next article रक्तदान कर थैलेसीमिया पीड़ित बच्ची की मदद की
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel