मानगो : लॉटरी खेलते हुए तीन गिरफ्तार,लॉटरी बरामद
मानगो : लॉटरी खेलते हुए तीन गिरफ्तार,लॉटरी बरामद
By Prabhat Khabar News Desk |
July 13, 2024 9:45 PM
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
मानगो के डिमना रोड मन्नान गली के पास खुले में अवैध रूप से लॉटरी- जुआ खेलते हुए तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. जेल जाने वालों में मानगो निवासी शंकर साव, अरशद अंसारी और माधव चंद्र डे शामिल है.पुलिस ने उनके पास से लॉटरी और 1300 रुपया बरमाद किया. वहीं पुलिस को देख कर कई लोग मौके से फरार हो गये. मानगो के पुलिस अवर निरीक्षक मोहन कुमार के बयान पर शंकर साव,अरशद अंसारी और माधव चंद्र डे के खिलाफ केस दर्ज कराया है. पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी की. जहां पुलिस को देख कर मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे. इस दौरान पुलिस ने दौड़ा कर तीन लोगों को पकड़ा.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 8:03 PM
July 6, 2026 8:57 PM
July 5, 2026 8:44 PM
July 5, 2026 2:47 PM
July 5, 2026 9:16 AM
July 4, 2026 10:44 PM
July 4, 2026 8:56 PM
July 3, 2026 9:05 PM
July 3, 2026 2:43 PM
July 3, 2026 10:22 AM
