[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जमशेदपुर मानगो को पेयजल संकट से मिलेगी मुक्ति, एनएच-33 पर पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू

मानगो को पेयजल संकट से मिलेगी मुक्ति, एनएच-33 पर पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू

0
मानगो को पेयजल संकट से मिलेगी मुक्ति, एनएच-33 पर पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू
मेयर ने अधिकारियों को दी चेतावनी

Jamshedpur (मानगो): मानगो नगर निगम क्षेत्र में पेयजल संकट के स्थायी समाधान की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. स्थानीय निवासियों को नियमित और शुद्ध पानी मुहैया कराने के लिए मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2 (पार्ट-बी) के तहत पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है. एनएच-33 से होते हुए यह पाइपलाइन जयपाल कॉलोनी से मुख्य पाइपलाइन तक जोड़ी जायेगी.काम की शुरुआत होते ही मानगो की मेयर सुधा गुप्ता ने अधिकारियों की टीम के साथ कार्यस्थल का निरीक्षण किया और काम की गुणवत्ता जांची.

कई बाधाओं के बाद धरातल पर उतरी योजना

​निरीक्षण के दौरान मेयर सुधा गुप्ता ने बताया कि परियोजना की राह में लंबे समय से कई तकनीकी और प्रशासनिक अड़चनें आ रही थीं. विशेषकर एनएच-33 के पास पाइपलाइन एलाइनमेंट तय करने के लिए विभिन्न विभागों से तालमेल और मंजूरी की जरूरत थी. लगातार विभागीय समन्वय और जनप्रतिनिधियों के साझा प्रयासों के बाद इन सभी बाधाओं को दूर कर लिया गया है. जिससे अब काम सुचारू रूप से शुरू हो सका है. मानगो क्षेत्र के लिए यह एक बेहद महत्वाकांक्षी और बहुप्रतीक्षित योजना है. इसके पूर्ण होने से क्षेत्र के हजारों परिवारों को पानी की किल्लत से हमेशा के लिए मुक्ति मिलेगी.

​लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, हर चरण की होगी निगरानी

​मेयर ने कार्यस्थल पर मौजूद अभियंताओं और कार्य एजेंसी के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि काम में रफ्तार के साथ-साथ गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए. योजना के हर चरण की नियमित मॉनिटरिंग की जायेगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.

​जलापूर्ति नेटवर्क होगा मजबूत, मेयर ने मांगी जनता से मदद

​इस योजना के पूरा होने से मानगो के विभिन्न वार्डों का जलापूर्ति नेटवर्क बेहद मजबूत हो जायेगा.मेयर ने कहा कि क्षेत्र में पानी का संकट दूर करना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है. साथ ही उन्होंने स्थानीय जनता से अपील करते हुए कहा कि विकास कार्यों के दौरान थोड़ी-बहुत अस्थायी असुविधा होना स्वाभाविक है. इसलिए बेहतर भविष्य और जनहित को देखते हुए नागरिक निगम का सहयोग करें.

​निरीक्षण दल में ये रहे शामिल

​इस मौके पर मुख्य रूप से नगर निगम के सिटी मैनेजर निशांत कुमार, कनीय अभियंता अमित आनंद, तकनीकी पदाधिकारी रूपलाल, कार्यकारी संस्था के प्रतिनिधि सहित अन्य स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें…

Jharkhand T20 League 2026: प्लेऑफ की चार टीमें हुईं तय, संथाल स्ट्राइकर्स और धनबाद डायमंड्स खिताबी रेस से बाहर

तुरामडीह विस्थापितों के आंदोलन को भाजपा का समर्थन, धरने में शामिल होंगे पूर्व CM अर्जुन मुंडा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel